पैसों की भारी तंगी, बिना इलाज के अस्पताल से घर लौटे एक्टर आशीष रॉय- कहा, सलमान खान से नहीं मिली मदद
टेलीविजन एक्टर आशीष रॉय लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशीष आईसीयू में रहे। लेकिन अब उन्होंने पैसों की कमी की वजह से अस्पताल से डिस्चॉर्ज होना पड़ा है। जबकि उनकी हालत अभी भी खराब है। लेकिन उनके पास आगे का इलाज करने के लिए अब पैसे नहीं हैं। अस्पताल के बढ़ते बिल के बाद अब वो अपने घर लौट आए हैं।
आशीष ने स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि है कि उन्होंने सलमान खान से भी मदद मांगी है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली है।

एक्टर ने बताया, 'मेरी इलाज अभी जारी है। लेकिन मैं अभी अपने घर पर हूं और काफी कमजोर महसूस कर रहा हूं। मेरा एक नौकर है, जो मेरी देखरेख कर रहा है। उड़ान सेवा पूर्ण रूप से काम नहीं कर रही हैं इसलिए मेरी बहन भी नहीं आ पा रही। मैंने अस्पताल से 24 मई को छुट्टी ली क्योंकि मेरे पास उन्हें देने के लिए पैसा नहीं बचा था। बिल दो लाख का था मैंने जैसे तैसे करके भरा। मेरी डायलिसिस अगले दो महीने तक चलेगी।'


Click it and Unblock the Notifications