..................... Actor Alka Amin to play negative lead in Kasauti Zindagi Kii post Prerna - Bajaj wedding - Hindi Filmibeat

कसौटी ज़िंदगी की 2: प्रेरणा और मिस्टर बजाज की शादी के बाद मिलिए सीरियल की नई विलेन से

By Staff

कसौटी ज़िंदगी की नए ट्विस्ट ले चुका है। प्रेरणा, ऋषभ बजाज से शादी कर चुकी है और अब सीरियल में एक नई विलेन की एंट्री हो चुकी है जो प्रेरणा का जीना मुश्किल कर देगी। अलका अमीन, सीरियल में ऋषभ बजाज की बुआ का किरदार निभाएंगी जो इस शादी से खुश नहीं हैं और इसलिए वो प्रेरणा की ज़िंदगी में ढेर सारी परेशानियां लेकर आने वाली हैं।

फिलहाल सीरियल में अनुराग टूट चुका है। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि प्रेरणा उसे छोड़कर मिस्टर बजाज के साथ शादी करके जा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, मोहिनी, अनुराग को टूटा हुआ देखकर बिखर चुकी है और प्रेरणा के पूरे परिवार को इस धोखे का कारण मान रही है। लेकिन मिस्टर बजाज के घर में प्रेरणा के लिए और कसौटियां इंतज़ार कर रही हैं।

actor-alka-amin-to-play-negative-lead-in-kasauti-zindagi-kii-post-prerna-bajaj-wedding

खबर है कि अलका अमीन, सीरियल के लिए सारे आधिकारिक काम कर चुकी हैं और जल्दी ही वो शूटिंग शुरू कर देंगी। अलका अमीन एक बेहतरीन एक्टर हैं जिन्हें अकसर फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाओं में देखा जाता रहा है। हाल ही में वो जॉन अब्राहम की रोमियो अकबर वाल्टर और सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ में इन एक्टर्स की मां की भूमिका में नज़र आई थीं।

वहीं अगर टीवी की बात करें तो 12/24 करोल बाग और परिचय के लिए सबसे ज़्यादा याद रखी जाती हैं। हालांकि आखिरी बार वो स्टार प्लस के परदेस में है मेरा दिल में दिखाई दी थीं। मिली टीवी की कुछ यादगार सहयोगी निगेटिव लीड से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X