चंद्रमुखी चौटाला के नए बैचलर आमिर अली

वे फिर से छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं और इस बार वे सब टीवी के शो 'एफआईआर' में नजर आयेंगे। बकौल आमिर मैंने बजरंग पांडे की भूमिका निभाई है, जो कि ईमान पुलिस चौकी में एक सीनियर इंस्पेक्टर है। वह एक 30 वर्षीय लंबा, गोरा व खूबसूरत लड़का है और वह शहर का मोस्ट पॉपुलर बैचलर भी है लेकिन वह शादी नहीं कर सकता, क्योंकि उसे एक ज्योतिषी ने मना कर रखा है। वह भविष्यवाणी पर भरोसा करता है इसलिए वह शादी नहीं कर रहा।
आमिर बताते हैं कि उन्हें फिल्मों से बहुत लगाव है। वे खाली समय में फिल्में देखते हैं और इसलिए हमेशा फिल्मों से जुड़े रहना चाहेंगे। आमिर ने बताया कि उन्हें चंद्रमुखी चौटाला का किरदार हमेशा से बेहद लुभावना लगा है तो वह इसे पूरी तरह एंजॉय करेंगे और उन्हें पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह किरदार जरूर पसंद आयेगा।


Click it and Unblock the Notifications











