'एसीपी प्रद्युमन' की मौत और खत्म हो जाएगा टीवी का 18 साल पुराना शो!
पिछले अठारह सालो से सोनी पर अनसुलझे केसों की गुत्थी सुलझा रहे सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन की इस शो में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाएगी।
सीआईडी के चाहने वालों के लिए ये एक बुरी खबर है। इस शो में एसीपी प्रद्यूमन का किरदार अब खत्म हो जाएगा और वो भी बहुत दुख भरे अंत के साथ। जी हां..लोगों के चहेते एसीपी प्रद्यूमन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाएगी।

साथ ही खबर ये भी आ रही है कि ये शो 2017 में बंद भी हो सकता है। शो के बंद होने का कारण शो के कलाकारों की बढ़ती फीस को बताया गया है।
हालांकि इस बारे में अभी तक टीवी सीरियल और चैनल के प्रोड्यूसरों की ओर से कोई अाधिकारिक बयान नहीं आया है। खबरों की मानें तो एसीपी प्रद्यूमन की मौता का एपिसोड 26 दिसंबर को ऑन एयर किया जाएगा।
गौरतलब है कि, शो में शिवाजी साटम के अलावा दयानंद शेट्टी ने सीरियल में इंस्पेक्टर दया का किरदार निभा रहे है।
बता दें, सीआईडी सोनी पर वर्ष 1998 में शुरू हुआ था। सीआईडी सोनी टीवी चैनल का सबसे मशहूर और लोकप्रिय सीरियल है।


Click it and Unblock the Notifications













