झलक दिखला जा ..में दिखी रूना-आबदा की झलक

शो के दौरान बंग्लादेशी गायिका रूना लैला के साथ जज माधुरी दीक्षित ने भी अपनी गायिका का हूनर दिखाया। दोनो ने ही साथ में मशहूर गीत मेरा बाबू छैल छबीला...गाया। तो वहीं आबिदा ने सूफी संगीत से महफिल में चार चांद लगा दिये।
रूना लैला का कहना है कि जहां तक संगीत का सवाल है इसके लिए कोई सरहद नहीं होती। इससे पहले भी वह कई बार भारत में शो करने आ चुकी हैं और इस बार उम्मीद है कि उनका अनुभव पहले से और अच्छा रहेगा। रूना कहती हैं कि वह भारत में प्यार बांटने आई हैं, वहीं आबिदा जी का कहा कि हिन्दुस्तानी और पाकिस्तानी एक जैसे दिखते हैं और दोनों में कोई फर्क नहीं है। मैं यहां पर एक जज की हैसियत से आई हूं और भारतीयों से प्यार करती हूं।
गौरतलब है कि सिंगिंग के पहले रियलिटी शो 'सुर क्षेत्र' में आशा भोंसले और हिमेश रेशमिया के साथ पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम, रूना लैला और आबिदा परवीन एक साथ एक मंच पर दिखेंगे। शो 7 सितंबर से शुरू होने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











