..................... Abhishek Malhan reached the hospital after leaving Bigg Boss house, video Viral - Hindi Filmibeat

बिग बॉस के घर से निकलकर सीधे अस्पताल पहुंचे अभिषेक मल्हान, वीडियो शेयर करके फैंस ने की बात

Abhishek Malhan

Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की वजह से हर तरफ छाए रहने वाले अभिषेक मल्हान भले की शो के विनर ना बने हो परंतु उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। हाल ही में अभिषेक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह अस्पताल में नजर आ रहे हैं, इस वीडियो में फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान ने फैंस ने अपने मन की बात की है।

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बने एल्विश-

कल बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले था और हर तरफ शो को लेकर ही चर्चा थी। अभिषेक, मनीषा और एल्विश टॉप 3 में पहुंचे थे। बाद में 'बिग बॉस ओटीटी 2' को अपना विनर एल्विश यादव के रुप में मिला। वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद भी एल्विश ने शो जीतकर एक इतिहास रच दिया।

बिग बॉस के बाद अभिषेक पहुंचे अस्पताल-

अभिषेक मल्हान फिनाले के एक दिन पहले ही बीमार हो गए। बस कुछ देर के लिए जैसे-तैसे वो फिनाले नाइट के लिए पहुंचे लेकिन उसके बाद वो सीधे अस्पताल चले गए। वहां, से उन्होंने एक वीडियो बनाया और फैन्स के साथ शेयर किया।

अभिषेक मल्हान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में पूरे 58 दिन बिताए। शो को जीतने के लिए पूरा एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। मगर अंत में उनके हाथ कुछ नहीं आया। लेकिन जनता का इतना प्यार पाकर वह खुश हैं। बीमार होने की वजह से वह फिनाले में परफॉर्म भी नहीं कर सके।

वीडियो में अभिषेक मल्हान ने रखी अपनी बात-

अभिषेक मल्हान ने अस्पताल के बेड पर लेटे हुए जो वीडियो बनाया, उसमें कहा, 'सबसे पहले थैंक यू सो मच। उन सभी को, जिन्होंने मेरे लिए वोट किया। मुझे पता है कि मैं ट्रॉफी नहीं लेकर आ पाया लेकिन आप लोगों का जो प्यार दिख रहा है मुझे, जो प्यार आप लोग मेरे को दे रहे हो। भगवान की कसम, मुझे लगता नहीं कि मैं इतना डिजर्व करता हूं जितना प्यार आप लोग दे रहे हो। थैंक यू सो मच पांडा गैंग और उन सभी को जिन्होंने मुझे वोट किया। जस्ट बिग बॉस के सेट से वापस अस्पताल आया हूं।'

अभिषेक मल्हान ने आगे कहा, 'मैं उन सभी मीडिया पर्सन से माफी मांगता हूं। जिनको मेरा इंटरव्यू लेना था या चाहते थे मैं कुछ बोलूं उनके बारे में, शो के बारे में। लेकिन मैं क्या करूं। मुझे एक डेड लाइन मीट करनी थी। मेरे को हॉस्पिटल आना था। जल्द ही, जैसी ही मैं यहां से ठीक होता हूं। मैं सबको अपनी सारी फीलिंग्स एक्सप्रेस कर सकूं। हां, जिन-जिन ने भी सपोर्ट किया, मुझे पता है कि मैंने उनको निराश किया क्योंकि मैं ट्रॉफी नहीं ला पाया। लेकिन मैंने अपना बेस्ट दिया। दो महीने मैंने जितना किया। उतना किया। लेकिन आप लोगों ने जो प्यार मुझे दिया, वो मेरे लिए ट्रॉफी है। एल्विश को बधाई.. (हाथ जोड़कर) सिस्टम।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X