'सबके सामने मेरी आस्तीन खींची..' मशहूर यूट्यूबर की इस हरकत से असहज हो गईं थीं बेबिका धुर्वे, छलका दर्द

Bebika Dhurve Emberassing Moment- बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाली बेबिका धुर्वे ने शो को लेकर अब कुछ खुलासे किए हैं। बता दें कि इसी शो में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद वो असहज हो गईं थीं।
बेबिका ने इंटरव्यू के दौरान अपने पूर्व प्रतियोगी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेबिका का कहना है उनकी आस्तीन सबके सामने खींची गई थी और वो काफी असहज हो गईं थीं। दरअसल एक्ट्रेस किसी और की नहीं बल्कि मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान की बात कर रहीं थीं। फिल्मविंडो के साथ बातचीत में उन्होने एक एक राज से पर्दा उठाया और दुर्वव्यवहार की कहानी साझा की है।
कंटेंट बनाने के चक्कर में की ऐसी हरकत
बेबिका ने बताया कि अभिषेक मल्हान अक्सर फनी रील्स बनाने को लेकर लड़कियों को खींचा करते थे। लेकिन उस दिन उन्होने मेरी आस्तीन सबके सामने खींची। वो काफी असहज हो गईं थीं और ये सब देखकर एल्विश यादव हंस रहे थे। इस दौरान बेबिका ने अभिषेक पर तुरंत चिल्लाया और कहा, वह तुरंत उन पर चिल्लाईं और पूछा कि क्या उनका दिमाग खराब हो गया है।
हालांकि इतना सुनने के बाद अभिषेक ने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया। बेबिका की माने तो उनको ये हरकत बिल्कुल नहीं पसंद आई थी और वो काफी नाराज थीं। बेबिका धुर्वे एक मशहूर एक्ट्रेस हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 में बेबिका, अभिषेक और एल्विश काफी पसंद किए गए थे। तीनो को ही शानदार तरीके से गेम खेलने के लिए पहचाना गया था। हालांकि एल्विश यादव ने इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी थी लेकिन विनर बने थे। फिलहाल तीनो अपने अपने काम को लेकर काफी बिजी रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












