..................... Abhishek Malhan got angry after hear Engagement rumours with jiya shankar - Hindi Filmibeat

जिया शंकर संग जुड़ा अभिषेक मलहान का नाम तो भड़के फुकरा इंसान, फैन्स से गुस्से में कह दीं ऐसी बातें...

बिग बॉस का शो भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन बिग बॉस के कंटेस्टेंट और एक्स कंटेस्टेंट आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सजीन 2 के कंटेस्टेंट रहे यूट्यूबर अभिषेक मलहान और एक्ट्रेस जिया शंकर की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। जब फैन्स ने दोनों की सगाई की खबर सुनी तो फैन्स तो हैरान ही रह गए कि अचानक से दोनों ने सगाई भी कर ली, लेकिन बता दें कि दोनों की सगाई की उड़ रही अफवाहों पर हाल ही में अभिषेक ने रिएक्ट किया है।

Abhishek Malhan

सगाई की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल मामला वहां से शुरू हुआ जब जिया शंकर ने अपने रिलेशनशिप में होने की खबर को ऑफिशियल किया। उन्होंने एक मिस्ट्री मैन के साथ किस करते हुए तस्वीर शेयर की। जिसके बाद से लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों डेट कर रहे थे और दोनों ने सगाई कर ली है। लेकिन जिया ने जैसी ही अपनी और अभिषेक की सगाई की अफवाहें सुनीं उन्होंने इन अफवाहों को खारिज किया। वहीं अब अभिषेक मलहान का भी रिएक्शन सामने आया है।

ऐसी अफवाहें सुन नाराज हुए अभिषेक

अभिषेक ने खुद को इस मामले से पूरी तरह से अलग कर लिया है। अभिषेक ने फैल रही ऐसी अफवाहों पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक मैसेज शेयर किया है। वह लिखते हैं कि- मैं आप लोगों को एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि प्लीज आप लोग मेरा नाम किसी के साथ भी ना जोड़ें। मैं तीन साल पहले एक शो का हिस्सा था और वो चैप्टर वहीं खत्म हो गया। मैंने पहले भी ऐसी फैल रही खबरों को स्पष्ट किया था, और अब भी मैं यही कर रहा हूं। इतने सालों में कुछ भी नहीं बदला। अभिषेक आगे कहते हैं कि मैं ना तो इन अफवाहों में दिलचस्पी लेता हूं और ना ही मैं इसका भाग बनना चाहता हूं। मैं अपने काम पर फोकस कर रहा हूं और सभी से विनती करता हूं कि ऐसी अफवाहें फैलानी बंद करें।

Read more about: abhishek malhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X