Bigg Boss OTT 2: अभिषेक और जिया ने एक-दूसरे संग किया रोमांटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल

Abhishek And Jiya Dance Video: सलमान खान का रियालिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के वीकेंड के वार के दूसरे दिन यानी रविवार को बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिला। एक तरह जहां घर में भारती सिंह, सुंबुल तौकीर खान और श्रिया पिलगांवकर पहुंची। तो वहीं दूसरी तरह अभिषेक और जिया का रोमांटिक डांस देखने को मिला। फैंस दोनों के डांस को देखकर काफी खुश हुए।
बिग बॉस वीकेंड का बार-
बैसे इस वीकेंड के बार पर बैसे तो घर पर बहुत कुछ हुआ लेकिन इस वीकेंड के वार में सलमान खान नजर नहीं आए, उनकी जगह मेकर्स ने कृष्णा अभिषेक को दो दिन के लिए शो का होस्ट बनाया।
इस दौरान अभिषेक ने सभी घर वालों के साथ मस्ती-मजाक किया और नए-नए टास्क भी लेकर आए। खूब सारी मस्ती के बाद रविवार के एपिसोड में श्रिया पिलगांवकर घर में गेस्ट बनकर पहुंती। इस दौरान उन्होंने घरवालों को डांस का टास्क दिया, जिसमें जिया शंकर और अभिषेक मल्हान का नाम शामिल रहा।
शो में जमकर हुआ डांस-
जिया शंकर और अभिषेक मल्हान दोनों को एक पेपर पर डांस करने को कहा और दोनों ने इस टास्क को बड़ी थी बखूबी से निभाया। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा अविनाश ने फलक के साथ रोमांटिक डांस किया। फैंस दोनों को देख खूब एक्साइटिड हो गए हैं।
This song ❤️ and them in it 🫶🏻🥹#AbhiYa #AbhishekMalhan #JiyaShankar #BiggBossOtt2 pic.twitter.com/ZSI92Fylrt
— Ayesha 🕊️ (@FainatSuperb) July 17, 2023
मालूम हो अविनाश ने शो में कहा था कि वह फलक को पसंद करते हैं, लेकिन फलक ने उनसे कहा था कि वह अभी इस स्टेज पर हैं कि इस तरह का कोई डिसीजन नहीं ले सकती हैं, जाहिर है कि घर में कितनी जोड़ियां बनती और टूटती रहती हैं।
बता दें, श्रिया ने घरवालों को एक टास्क दिया। जहां उन्होंने सबसे पहले तो 4 जोड़ियां बनाई। पहली जद हदीद और मनीषा रानी की। दूसरी अविनाश सचदेव और फलक नाज की। तीसरी अभिषेक मल्हान और जिया शंकर और चौथी जोड़ी एल्विश और बेबिका की।
चारों को पेपर के छोटे से टुकड़े पर डांस करना था। इस टास्क में अभिषेक और जिया की जीत हुई थी। फैंस सोशल मीडिया पर अभिषेक और जिया को लेकर काफी खुश हो रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं इस जोड़ी पर, जाहिर है कि दोनों को शो में काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications