तो क्या फुकरा इंसान ने अपने पक्के दोस्त एल्विश यादव को बदनाम करने के लिए खर्च किए 25 लाख रुपए?

bigg boss ott 2

Fukra Insaan On Elvish Yadav: फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की दोस्ती बिग बॉस के घर में देखने को मिली। दोनों का याराना लोगों को बहुत भाया था। लेकिन 'बिग बॉस' के खत्म होते ही कई लोगों ने इनके बीच फूट का दावा किया। हाल ही में अभिषेक मल्हान के ऊपर इल्जाम लगाया गया कि उन्होंने एल्विश को बदनाम करने की कोशिश की है।

खबरें थीं कि अभिषेक यादव ने एल्विश यादव के खिलाफ 'निगेटिव PR कैंपेन' चलाया है और इन खबरों पर अब फुकरा इंसान का रिएक्शन आया है। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता के साथ अनबन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास इस तरह की चीजों में शामिल होने का समय नहीं है।

एल्विश यादव ने पहले दावा किया था कि कोई निगेटिव PR का इस्तेमाल करके उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। बिना नाम बताए उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को उन पर हमला करते देख हैरान थे। उन्होंने कहा कि इसके पीछे किसी 'खास भाई' का हाथ हो सकता है। एल्विश के फैंस का मानना था कि वह अपने यूट्यूब व्लॉग में अभिषेक पर कटाक्ष कर रहे थे।

YouTube फैनफेस्ट इंडिया 2023 में भाग लेने के बाद, अभिषेक ने मुंबई में पैपराजी के साथ बातचीत की। जब उनसे विवाद के बारे में कमेंट करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा कि हमने आज तक अपना पॉजिटिव पीआर नहीं करवाया, तो किसी का नेगेटिव पीआर क्यों कराया? और वो भी 25 लाख रुपये? मैं नहीं खर्च करने वाला।

फुकरा इंसान ने कहा कि लोगों ने एल्विश यादव के व्लॉग से गलत मतलब निकाला है, अभिषेक ने आगे बताया कि उन्होंने इस गलतफहमी को मिटाने के लिए उन्हें टेक्स्ट किया था और एल्विश ने बताया कि अपने वीडियो में किसी और के बारे में बात कर रहे थे। आगे अभिषेक ने कहा- 'मेरे पास टाइम नहीं है कि किसी के लिए नेगेटिव पीआर कराऊं। क्या पता किसी को और के लिए बोला हो?'

More from Filmibeat

Read more about: elvish yadav abhishek malhan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X