शो का विनर बनते-बनते चूक गए Abhishek Malhan, लेकिन क्या आप जानते हैं इस यूट्यूबर के बारे में ये खास बात?

Abhishek Malhan First Runner Up: सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया जियो सिनेमा का हिट रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन आखिरकार समाप्त हो गया है और यूट्यूबर एल्विश यादव को विजेता घोषित किया गया है।जहां एल्विश विजेता की ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि लेकर चले गए, वहीं यूट्यूबर फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान) ने दूसरा स्थान हासिल किया।
बिग बॉस ओटीटी 2 के फैंस का एक बड़ा वर्ग फुकरा इंसान और एल्विश यादव के टॉप टू फाइनलिस्ट होने की उम्मीद कर रहा था, और उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई। इन दोनों की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिन्होंने इन्हें जिताने के लिए दिन-रात एक करके वोट किया। मनीषा रानी जहां दूसरी रनर अप रहीं वहीं एल्विश ने अभिषेक के मुंह से ट्रॉफी जीतकर इतिहास अपने नाम रच लिया है।
जहां अभिषेक मल्हान के फैंस को उन पर गर्व है, वहीं वे नाखुश भी हैं क्योंकि उनके अनुसार अभिषेक ही बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के हकदार थे। खैर विवादास्पद रियलिटी शो आखिरकार समाप्त हो गया है, लेकिन आज हम आपको यहां पर अभिषेक की जर्नी, संपत्ति और उनके बारे में कुछ फैक्ट्स पर एक नजर डलवाते हैं।
यूट्यूबर अभिषेक मल्हान को फुकरा इंसान के नाम से पहचाना जाता है। उनका जन्म 24 मई 1997 को दिल्ली में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक मल्हान ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के लांसर कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद फुकरा इंसान ने दिल्ली कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स में दाखिला लिया, जहां उन्होंने कॉमर्स में डिग्री हासिल की। 1 जुलाई, 2019 को, अभिषेक मल्हान ने फुकरा इंसान नाम से अपना चैनल स्थापित करके अपनी YouTube जर्नी शुरू की और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
फिलहाल, अभिषेक के पास कई यूट्यूब चैनल हैं, जिनसे उन्हें 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की कमाई होने की अफवाह है। इसके अतिरिक्त, बताया जाता है कि उन्होंने सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में अपनी जर्नी के लिए उन्होंने प्रति एपिसोड 30,000 रुपये की फीस ली थी। दिलचस्प बात यह है कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 5-7 करोड़ रुपये के बीच है।


Click it and Unblock the Notifications