अभिषेक मल्हान ने प्रियंका चाहर चौधरी को दिया खुला चैलेंज, बोले- एक बार हमें बैटलग्राउंड में मिलिए...
Abhishek Malhan Challenged To Priyanka Chahar Choudhary: अभिषेक मल्हान को बिग बॉस से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी और अब जल्दी ही वह रियलिटी शो बैटलग्राउंड को होस्ट करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी भी इस शो में आने वाली है। वह भी अभिषेक के साथ में मिलकर इस शो को होस्ट कर सकती हैं। लेकिन हाल ही में अभिषेक को प्रियंका ने ऑनलाइन रोस्ट कर दिया और इसके बाद में खूब विवाद भी हो रहा है।

इसके बाद में प्रियंका के रोस्ट का अभिषेक ने भी करारा जवाब दिया। अभिषेक ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि "प्रियंका जी कह रही हैं कि रोस्ट करना आता होगा तो करेगा। मैंने कहा, इच्छाधारी नागिन जी, ये इच्छा भी आपकी पूरी कर देंगे बस आप बैटलग्राउंड में हमें मिलो।"
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि बैटलग्राउंड्स सीजन 2 में अभिषेक मल्हान और राजा चौधरी के साथ में प्रियंका चाहर चौधरी को भी मेंटर के तौर पर देखा जाने वाला है। अभिषेक को बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था और वह रनर अप भी रहे थे।
लेकिन अगर हम प्रियंका चाहर चौधरी की बात करें तो उनको बिग बॉस 16 में देखा गया था और वह टॉप 3 में रही थी। अभिषेक और प्रियंका के बीच में इस नोकझोंक से बैटलग्राउंड्स सीजन 2 को लेकर अब दर्शकों के बीच में और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दर्शक इस रियलिटी शो में दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी ज्यादा बेकरार है।
अगर हम अभिषेक मल्हान की बात करें तो वह एक बहुत ही मशहूर यूट्यूबर होने के साथ-साथ इनफ्लुएंसर भी हैं। साल 2019 में अपना यूट्यूब चैनल उन्होंने लॉन्च किया था और तभी से अब तक वह दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हुए नजर आते हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 12.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है और उनको लोग काफी पसंद भी करते हैं।
यूट्यूब से लोकप्रियता हासिल करने के बाद में अभिषेक ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख किया और उनको अब तक कई सारे म्यूजिक वीडियोज में भी देखा जा चुका है। जल्दी ही उनको दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी के साथ में एक और रियलिटी शो पोस्ट करते हुए देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











