..................... Abhishek Kumar Viral Statement About Karan Kundrra And Tejasswi Prakash Court Marriage Sparks Speculation - Hindi Filmibeat

क्या सच में पति-पत्नी बन चुके हैं करण और तेजस्वी? अभिषेक कुमार के बयान से तेज हुई चर्चा!

Karan Kundrra And Tejasswi Prakash Court Marriage: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत से ही कपल की शादी की खबरें खूब तेजी से आ रही है। लेकिन करण और तेजस्वी दोनों ने ही इस पर रिएक्शन देते हुए इन्हें अफवाह बताया है। लेकिन हाल ही में कपल के साथ में काम कर चुके अभिषेक कुमार द्वारा दोनों की शादी पर पुष्टि कर दी गई है। इसके बाद से पूरे इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है।

Karan Kundrra Tejasswi Prakash

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में अभिषेक कुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी को लेकर कहते हैं कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है। इस वीडियो के सामने आते ही कपल के फैंस का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ चुका है।

तेजस्वी और करण की हो चुकी है कोर्ट मैरेज?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वायरल वीडियो में अभिषेक कुमार मजाकिया अंदाज में कहते हुए नजर आते हैं कि "भाई, उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।" जब से यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है तभी से फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। कुछ लोगों ने तो इसे शादी की भी पुष्टि मान लिया है। हालांकि काफी लोगों का कहना है कि ये एक मजाक भी हो सकता है।

कपल ने कर ली है सीक्रेट वेडिंग?

कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर कपल की शादी की खबरें भी खूब चली थी। इंडिया फॉर्म की एक रिपोर्ट की माने तो कपल ने सीक्रेट वेडिंग की है। लेकिन जब पोर्टल ने एक्टर से इस पर रिएक्शन देने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि अब तक उनकी दो-चार शादी तो हो चुकी है। उन्होंने मजाक में यह बात टाल दी थी।

बिग बॉस में हुई थी मुलाक़ात

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी। यहीं पर दोनों काफी नजदीक आ गए थे। घर में भी एक दूसरे के काफी करीब रहते थे। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता कायम रहा और आज भी बहुत ही ब्यूटीफुल है।

दोनों ने मनाई थी अपनी 5वीं लव एनिवर्सरी

करण कुंद्रा ने बिग बॉस 15 के घर में 9 साल छोटी तेजस्वी से प्रकाश के लिए कई बार अपने प्यार का हिस्सा हर भी कर दिया था। उन्होंने कई बार तेजस्वी को प्रपोज भी किया है। दोनों ने अपनी 5वीं लव एनिवर्सरी पर एक दूसरे के लिए बहुत ही खूबसूरत पोस्ट भी शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X