अभिषेक कुमार का रुबीना दिलैक पर आया दिल, एक्ट्रेस ने एक्टर के अरमानों पर फेरा पानी, बोलीं- मैं 2 बच्चों की...

Rubina Dilaik Abhishek Kumar Funny Video: रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अक्सर किसी न किसी वजह के चलते वह सुर्खियों में भी आती रहती है। हालांकि इस समय वह कुकिंग रियलिटी शो Laughter Chefs 2 में नजर आ रही है और उनका अंदाज हर किसी को दीवाना बना देता है। अब इसी शो के सेट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस शो में कई सारे टीवी सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं। उन्हें में से एक अभिषेक कुमार भी है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में रुबीना दिलैक को अभिषेक कुमार के साथ में मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ में मस्ती कर रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं।
फिल्म के डायलॉग के आधार पर दोनों वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक कहते हैं कि एक्सक्यूज मी। रुबीना दिलैक कहती है कि क्या हुआ। इस पर अभिषेक कुमार कहते हैं कि मेरा दिल तुम पर फिदा हो गया है। इस पर रुबीना दिलैक रहती है कि मैं दो बच्चों की मां हूं तो अभिषेक का दिल टूट जाता है।
बाद में अभिषेक कुमार और डायलॉग के हिसाब से कहते हैं कि "तो साथ में लेकर चला करो ना, कंफ्यूज हो जाते हैं हम लोग।" इसके बाद में भारती सिंह को हैरान होने वाला रिएक्शन देते हुए देखा जाता है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी इस वीडियो का खूब लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
अगर हम रुबीना दिलैक की बात करें तो आपको बता दें कि यह बात सच है कि वह दो बेटियों की मां बन चुकी है। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। लेकिन अगर हम अभिषेक कुमार की बात करें तो आपको बता दें कि उनको बिग बॉस 18 में देखा गया था और उनका अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आता है।


Click it and Unblock the Notifications











