'मैं अभिषेक कुमार बोल रहा हूं, 10 हजार भेज दो..' एक्टर के नाम पर तगड़ा फ्रॉड, देखिए चौकाने वाला Video...

abhishek kumar

Abhishek Kumar Fraud Video- बिग बॉस वाले अभिषेक कुमार तो आपको याद होंगे, उनका एक वीडियो इस वक्त सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड के कई केस आप अक्सर सुनते होंगे लेकिन इस बार इसके शिकार अभिषेक कुमार हुए हैं।

हालांकि उनके साथ किसी तरह का कोई क्राइम नहीं हुआ है लेकिन उनके नाम से एक शख्स ने फ्रॉड जरूर किया है। अभिषेक ने एक वीडियो साझा किया था और बताया कि कैसे एक शख्स उनके नाम से लोगों के पास कॉल करता है और पैसे मांगता है। वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या बोले अभिषेक कुमार?

अभिषेक कुमार ने वीडियो में कहा, ''हैल्लो दोस्तों.. ये थोड़ा इंपॉर्टेंड है और इसको सुन लेना रुक के। तो शिवम सैनी करके एक लड़का है जो पहले भी क्या करता था कि, उसको मेरे बारे में सबकुछ पता है। वो क्या करता है कि वो अपने नंबर से मेरा नाम लेकर मेरे जानने वाले लोगों को मैसेज करता है और बोलता है कि मेरा गूगल पे चल नहीं रहा है और प्लीज मुझे 10 हजार रुपए भेज दो और मैं आपको कल लौटा दूंगा। बीच में मैने पुलिस केस कर दिया था तो मैने बंद कर दिया था लेकिन अब उसने फिर से स्टार्ट कर दिया है। तो प्लीज दोस्तों सावधान रहना ये नंबर 8854949693 है। अगर इस नंबर से कोई भी मैसेज आए या कॉल आए और कहे कि अभिषेक कुमार बोल रहा हूं तो विश्वास मत करना ये फर्जी है।''

इसके अलावा एक वीडियो में अभिषेक ने कहा, ''मतलब वो अभिषेक ही बन जाता है। वो बोलता है मैं अभिषेक बोल रहा हूं, और कित्ता, सब ठीक है या नहीं। यार मुझे पैसे चाहिए मुझे भेज दे मेरा गूगल पे चल नहीं रहा है, मैं तुझे कल भेज दूंगा। और सब ठीक है घर पे? इस तरह से बातें करता है कि सबको यही लगता है कि ये अभिषेक ही है।''

इस तरह से अभिषेक कुमार ने वीडियो पोस्ट करते हुए चौकाने वाला खुलासा किया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह से वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Read more about: abhishek kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X