स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में ये होगा खतरनाक विलेन,नाम आपको चौंका देगा
इन दिनों कई टीवी स्टार बॅालीवुड में गोल्डन डेब्यू करने के लिए तैयार है।इस फेहरिस्त में टीवी स्टार अभिषेक बजाज का नाम भी शामिल है।
बिट्टी बिजनेस वाली में माही की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बजाज जल्द ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में एक खास भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। वह टाइगर श्रॅाफ के अपोजिट दिखाई देने वाले हैं।

टाइगर के अपोजिट अभिषेक उनसे मुकाबला करते हुए नजर आयेंगे। अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जहां पर टाइगर उनके काम की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
अभिषेक भी अपने इस बिग बॅालीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2 में टाइगर श्रॅाफ के अपोजिट करण टेकर के नाम की चर्चा थी। लेकिन इस ब्लॅाकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनने का मौका अभिषेक बजाज को मिला है।
बहरहाल,यहां देखिए 2018 में होगा बिग सुपरस्टार का बिग डेब्यू


Click it and Unblock the Notifications