Breathe 2 में नहीं होंगे आर माधवन, 2019 में सुपरस्टार का डेब्यू, फैंस को झटका !
2018 वेब सीरीज के मामले में काफी आगे रहा है। आलम तो यह रहा है कि कई स्टार्स ने फिल्मों का रास्त छोड़कर वेब सीरीज पर अपने करियर की गाड़ी चलाना शुरू कर दिया है। दर्शकों की नजर से देखा जाए तो वेब सीरीज एंटरटेनमेंट के लिए एक आसान और सस्ता पर्याय है। इस साल कई स्टार्स ने वेब सीरीज से अपना डेब्यू किया।
कई वेब सीरीज ने दर्शकों को दिल में खास जगह बनाई। लेकिन इन सबके बीच अगर कोई वेब सीरीज सबसे ज्यादा दर्शक वर्ग जुटाने में कामयाब हुई तो वह आर माधवन की 'ब्रीद' रही।

पहले सीजन की सफलता को देखने के बाद मेकर्स अब ब्रीद 2 लेकर आ रहे हैं। हालांकि इस बार आर माधवन को रिप्लेस करते हुए अभिषेक बच्चन इस सीजन में दिखाई देंगे।
अभिषेक का यह वेब डेब्यू होगा। पिछले सीरीज में आर माधवन ने वेब सीरीज 'ब्रीद' में एक पिता की दमदार भूमिका निभाई थी। अब माधवन के फैंस उन्हें दोबारा इसके सीक्वल में नहीं देख पाएंगे।
अभिषेक ने इस बात की खुशी जताते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'ब्रीद' के पोस्टर को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, 'बहुत खुश हूं ये बताते हुए कि मेरा डिजिटल में डेब्यू हो रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ब्रीद 2 का सफर अभिषेक के साथ कितना दिलचस्प होता है।
बहरहाल,यहां देखते हैं उन वेब सीरीज के नाम जिनको देखे बिना आप रह नहीं पायेंगे। Must Watch..


Click it and Unblock the Notifications
