'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' में अमित साध के दमदार अभिनय की अभिषेक बच्चन ने की तारीफ
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो का क्राइम ड्रामा :ब्रीद: इन टू द शैडोज़' बीते दिन रिलीज़ हो चुकी है और इसे रोंगटे खड़े कर देनी वाली कहानी और एपिसोड के प्रत्येक मिनट में दर्शकों का उत्साह बनाए रखने के लिए खूब सरहाना मिल रही है। सीरीज़ में कबीर सावंत के रूप में अमित साध की परफॉर्मेंस ने अभिषेक बच्चन का दिल जीत लिया है।
अमित साध ने किरदार में ढलने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा, "There is a madness to the method & a method to the madness! वही, अमित के ट्वीट का जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने साझा किया, " भाई तुमने बहुत अच्छा काम किया। मेरी ओर से शुभकामनाएं।

दूसरे सीज़न की घोषणा ने सभी के बीच हलचल पैदा कर दी थी और दर्शक बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे थे। कहना गलत नहीं होगा, निर्माता सभी की अपेक्षाओं पर खरे उतरे है और श्रृंखला एक बहुत बड़ी हिट साबित हो रही है। इस सीरीज़ के साथ अभिषेक बच्चन ने अपना डिजिटल डेब्यू भी चिह्नित किया है।
यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा रचित और निर्देशित की गई है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने चतुराई से लिखा है। इस सीरीज़ के साथ प्रशंसित अभिनेता अमित साध एक बार फिर वरिष्ठ निरीक्षक कबीर सावंत की अपनी पुरस्कार विजेता भूमिका में नज़र आएंगे। और साथ ही इस सीरीज़ में निथ्या मेनन और सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिका निभा रही है। तो जाइये, आप भी इस सीरीज़ का आनंद उठाइये!


Click it and Unblock the Notifications











