सुशांत के दीवाने अभिषेक

हाल ही में अभिषेक ने इस बारे में मीडिया को बताया है कि वह टेलीवुड के कुछ कलाकारों को बेहद पसंद करते हैं। इनमें खासतौर से उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिया और साथ ही यह भी बताया कि कैसे झलक दिखला जा के दौरान उन्होंने सुशांत का इंतजार करने के बाद उनसे मुलाकात की। हुआ उस वक्त यह था कि झलक दिखला जा की शूटिंग के साथ ही अभिषेक की शूटिंग चल रही थी।
अभिषेक को जब पता चला तो वह झलक दिखला जा के सेट पर आये और कहा कि उन्हें सुशांत से मिलना है। फिर दोनों ने वक्त साथ में भी बिताया। सुशांत सिंह तो यह सुन कर फुले नहीं समा रहे थे कि उन्हें दर्शकों का इतना प्यार तो मिलता ही है अब बॉलीवुड में भी उन्हें प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











