VIDEO: अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' का दिलचस्प प्रोमो रिलीज

By Staff

ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' ने सभी को प्रत्याशित कर दिया है। इस क्राइम थ्रिलर शो में अभिषेक बच्चन अपने डिजिटल डेब्यू में अविनाश नामक मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने शो का एक छोटा सा प्रोमो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

प्रोमो की शुरुआत एक चिंताजनक सवाल के साथ होती है "कहां है सिया?", जो शो में अभिषेक बच्चन की बेटी का किरदार है और उसका अपहरण कर लिया गया है। जिसके बाद, शो में अपहरणकर्ता को पकड़ने के लिए प्रोमो में विभिन्न किरदारों से परिचित करवाया जाता है जिनके इर्दगिर्द कहानी घूमती हुई नज़र आएगी।

abhishek bachchan

अभिषेक ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा," हमारे रास्ते बेशक अलग हो सकते हैं लेकिन हम सभी सच की तलाश में हैं। #BreatheIntoTheShadows यह शो 10 जुलाई को रिलीज़ होगा, तो आप भी यह रहस्यमय क्राइम ड्रामा देखने के लिए तैयार हो जाइए!

ब्रीद: इन टू द शैडोज़ में, अभिषेक बच्चन एक हताश पिता की भूमिका निभा रहे हैं। जिनकी एक बेटी है, वह उसी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हम लोगों ने पिछले सीजन में माधवन को देखा था।

ये वेब सीरीज सबसे ज्यादा इस वजह से चर्चा में क्योंकि अभिषेक बच्चन जिन्होंने बॉलीवुड में तो 20 साल पूरे हो चुके लेकिन इस वेब सीरीज से वह अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X