अभिषेक बच्चन स्टारर 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' से नया पोस्टर हुआ रिलीज, विलेन का अनोखा रूप
क्राइम ड्रामा थ्रिलर शो 'ब्रीद' का दूसरा सीजन 'ब्रीद: इन टू द शैडोज़' 10 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस क्राइम थ्रिलर शो में अभिषेक बच्चन अपने डिजिटल डेब्यू में अविनाश नामक मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जो एक नकाबपोश से अपनी बेटी को खोजने की कोशिश कर रहे है।
इस नकाबपोश विलन ने धोखे की एक पेचीदा जाल तैयार की है जिसके माध्यम से वह कहानी के अन्य किरदारों के कार्यों को नियंत्रित करता है। यही दिखाता है इस सीरिज का नया पोस्टर।

पोस्टर को अधिक इंटरैक्टिव बनाने के लिए अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें कई छोटी छवियों को एक साथ मिलाकर इस नकाबपोश विलन की छवि बनाई गई है। इससे भी ज्यादा मजेदार बात यह है कि अगर हम छवि को ज़ूम इन करते हैं तो हम प्रत्येक ऐसे पात्र को देख सकते हैं जिन्हें यह विलन नियंत्रित करता है।
अमेज़ॅन ने यह पोस्टर साझा करते हुए लिखा:
"zoom in to see who all he controls! #BreatheIntoTheShadows"
ब्रीद: इन टू द शैडोज़' एक 12 एपिसोड की अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ है जिसमें एक हताश पिता का सफ़र दिखाया जाएगा जो अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अभिषेक बच्चन, निथ्या मेनन, अमित साध मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे।
यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा रचित और निर्देशित की गई है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications












