श्वेता तिवारी के CCTV फुटेज के बाद Ex पति अभिनव कोहली ने शेयर किया डेढ़ घंटे का वीडियो, देखकर दंग रह जाएंगे

एक तरफ टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के लिए केपटाउन पहुंची हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्व पति अभिनव कोहली के साथ उनका विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अभिनव कोहली ने जहां इंस्टाग्राम पर लाइव आकर श्वेता तिवारी को नीचा दिखाया तो अब टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब इसके बाद एक बार फिर अभिनव कोहली ने वीडियो शेयर कर फैंस को सच्चाई बताई है।

हाल में ही श्वेता तिवारी ने हैरान कर देने वाली सुसाइटी की सीसीटीवी फुटेज शेयर की है जिसे देखने के बाद तो फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी दंग रह गए। एकता कपूर से लेकर करण सिंह वोहरा व अन्य सितारों ने रिएक्ट किया और श्वेता तिवारी का साथ दिया।

Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी ने शॉकिंग वीडियो शेयर की थी जिसे अब इंस्टाग्राम से हटा दिया गया है। जिसमें श्वेता तिवारी की गोद में उनका बेटा रेयांश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अभिनव कोहली बच्चे व श्वेता तिवारी से साथ जबरदस्ती छीनते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं हाथपाई करते भी दिख रहे हैं।

इस सीसीटीवी फुटेज के अलावा एक दूसरा वीडियो भी श्वेता तिवारी ने शेयर किया है, जिसमें उनका बेटा इस प्रकरण को देखकर डरा सहमा नजर आ रहा है। श्वेता ने बताया कि इस घटना के बाद उनका बेटा करीब एक महीने तक डरा सहमा रहा। रात-रात तक वह ठीक से सो नहीं पाया। बेटा अभी तक इस बात से डरता है कि कहीं पापा घऱ पर न आ जाएं।

अब श्वेता तिवारी की इस सीसीटीवी फुटेज के बारे में पूर्व पति अभिनव कोहली ने जवाब दिया है। अभिनव ने कहा कि आप सभी ने श्वेता द्वारा डाले गए वीडियो को देख लिया है लेकिन अब आप पूरी सच्चाई भी जान लो।

अभिनव ने कहा कि मेरे बेटे को मुझसे साल 2020 से ही अलग कर दिया गया। मैं तब से बेटे से मिलने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा हूं, मैंने इसके लिए महिला आयोग से लेकर पुलिस की मदद ली ताकि कोई मुझे मेरे बेटे से मिला दे।

डेढ़ घंटे का वीडियो शेयर किया
अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी के जवाब में डेढ़ घंटे का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि ये 14 सितंबर से 24 अक्टूबर का है। श्वेता पर अभिनव ने आरोप लगाया कि वह 24 और 25 अक्टूबर से बच्चे को लेकर गायब हैं।

अभिनव ने कहा कि श्वेता के पास बच्चा जाना नहीं जाता था लेकिन वह मान नहीं रही थी, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा था। साथ ही अभिनव कोहली ने सेलेब्स पर भी निशाना साधा और कहा कि एक तरफा राय न बनाएं पूरी सच्चाई जान लें।

सच सामने आएगा

सच सामने आएगा

श्वेता तिवारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि अब सच दुनिया के सामने आयेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह कुछ देर बाद इस वीडियो को हटा देंगी।

मेरा बेटा अपने पिता से क्यों डरता है

मेरा बेटा अपने पिता से क्यों डरता है

श्वेता तिवारी ने इस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बताया कि उनका बेटा रेयांश इस घटना के बाद से डरता है। वह कई दिनों तक सही से सो नहीं पाया और आज भी उसे लगता है कहीं पापा आ न जाएं।

श्वेता ने बताया आखिर वह क्यों बेटे से नहीं मिलने देती

श्वेता ने बताया आखिर वह क्यों बेटे से नहीं मिलने देती

पिछले कुछ समय से लगातार अभिनव ने श्वेता तिवारी पर ये आरोप लगाया है कि वह बेटे से उन्हें नहीं मिलने देती हैं। हाल में ही अभिनव ने श्वेता पर ये आरोप लगाए थे कि श्वेता पैसा कमाने के चक्कर में कोरोना के गंभीर हालातों में भी बच्चे को अकेला छोड़कर चली गई है। जबकि बच्चे को वह किसी होटल में छिपाकर गई हैं। इन आरोपों के बाद श्वेता तिवारी ने साफ किया कि आखिर वह क्यों बेटे की सेफ्टी के लिए ऐसा करती हैं।

क्या है सीसीटीवी फुटेज में

क्या है सीसीटीवी फुटेज में

श्वेता तिवारी ने जो वीडियो शेयर की है वह दो साल पुरानी है जिसमें अभिनव कोहली बच्चे को छीनते नजर आ रहे हैं, वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने आरोप लगाया कि अभिनव ने कैसे उनकी सुसाइटी में घुसकर धक्कामुकी की।

क्या है सीसीटीवी फुटेज में

क्या है सीसीटीवी फुटेज में

श्वेता तिवारी ने जो वीडियो शेयर की है वह दो साल पुरानी है जिसमें अभिनव कोहली बच्चे को छीनते नजर आ रहे हैं, वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने आरोप लगाया कि अभिनव ने कैसे उनकी सुसाइटी में घुसकर धक्कामुकी की।

 श्वेता तिवारी ने क्या कहा

श्वेता तिवारी ने क्या कहा

इन वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा कि इस हाथपाई की घटना के बाद उनका बेटा कई दिनों तक डरा रहा। रात को डर के मारे ठीक से सो भी नहीं पाया। इस धक्कामुक्की में बेटे के हाथ पर चोट भी आई थी जो दो हफ्तों में जाकर ठीक हुई थी। मैं अपने बेटे को इस तनाव में नहीं देख सकती।

ये आदमी चैन से नहीं जीने देता

ये आदमी चैन से नहीं जीने देता

श्वेता तिवारी ने ये भी लिखा कि ये आदमी हमें चैन से नहीं रहने देता। मेरे बेटे को दुख पहुंचाया है। ये सब शारीरिक शोषण नहीं है तो क्या है।

सेलेब्स ने लगाई लताड़

सेलेब्स ने लगाई लताड़

एकता कपूर समते कई स्टार्स ने श्वेता तिवारी का सपोर्ट किया। एकता कपूर ने तो ये तक कह दिया कि आखिर इस शख्स को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X