'श्वेता तिवारी को पैसे हजम करके भी शर्म नहीं आती, बहुत गिरी हुई है' - अभिनव कोहली
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी शो के लिए केप टाउन पहुंची है। यहां पहुंचने के बाद पति अभिनव कोहली के साथ उनका बवाल फिर बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। हाल में ही अभिनव कोहली ने आरोप लगाया था कि श्वेता तिवारी ने उनके बेटे रेयांश को छुपा दिया व उनसे नहीं मिलने दिया।
जिसके बाद श्वेता तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि वह रेयांश की सेफ्टी से लेकर तमाम चीजों का ख्याल रखती हैं। अभिनव बच्चों के खर्चें में एक पैसा से हेल्प नहीं करते हैं।

इस बयान के बाद अब अभिनव कोहली का जवाब सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक बार फिर श्वेता तिवारी पर बड़े आरोप लगाए। इतना ही नहीं अभिनव ने कई गैरजिम्मेदारा बातें भी कही जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर ने उन्हें कसकर सुना भी डाला।
अभिनव लाइव वीडियो में कहते हैं, मैं बहुत जरूरी बातें करना भूल गया। तुमने (श्वेता तिवारी) कहा कि मैंने बच्चों पर एक पैसा खर्चा नहीं किया। तुम्हें शर्म नहीं आती झूठ कहने में। जब मैं अर्जुन बिजलानी के साथ शो कर रहा था व बालाजी के साथ दो शो कर रहा था।
हाल में ही मैंने 40-40% पैसा अकाउंट में ट्रांसफर किया है। तुम पैसा हजम भी कर लेती हो और फिर ये कहती हो कि मैं पैसा खर्च नहीं कर रहा। तुम बहुत गिर गई थी और बस गिरती जा रही है।

फैंस ने दिया श्वेता तिवारी का साथ
एक यूजर ने श्वेता का साथ देते हुए लिखा कि एक बार फिर भी श्वेता तिवारी ने लाइव आकर कुछ नहीं कहा जबकि ये बार बार आकर अपनी सफाई दे रहे हैं,ये झूठे हैं।

श्वेता तिवारी का इसे पब्लिक स्टंट बताया
इस पोस्ट पर ढेर सारे यूजर्स ने कमेंट्स कर श्वेता तिवारी का साथ दिया तो कुछ लोगों ने श्वेता तिवारी का इसे पब्लिक स्टंट बताया। एक यूजर ने लिखा कि ये इंसान श्वेता तिवारी को प्रमोट कर रहा है। वहीं दूसरी शख्स ने लिखा कि आप से शर्म आती है, कितना और गिरेगा।

पैसों के चक्कर में श्वेता तिवारी ने बच्चे को अकेला छोड़ दिया
हाल में ही अभिनव कोहली ने वीडियो के जरिए कहा था कि श्वेता तिवारी बच्चे को छोड़कर पैसा के चक्कर में केपटाउन चली गईं। कोविड की तीसरी लहर बच्चों के लिए इतनी खतरनाक है लेकिन वह बच्चे को ऐसे में माहौल में अकेला छोड़कर चली गईं।

चाइल्ड हेल्पलाइन
अभिनव ने आरोप लगाया था कि श्वेता उनके बेटे को होटल में छोड़कर गई हैं और वह लगातार बेटे को ढूंढ रहे हैं। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन तक से मदद की गुहार लगाई है।

कहां है बेटा
वहीं श्वेता तिवारी का कहा है कि वह जब केपटाउन जा रही थीं तो अभिनव को सब समझा कर गई थीं कि बेटे को वह मां, रिलेटिव और बेटी पलक के पास छोड़कर गई हैं।
बता दें श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली ने साल 2013 में शादी की थी लेकिन श्वेता तिवारी लंबे वक्त से अपने पति अभिनव से अलग रह रही हैं।कई बार दोनों के बीच जमकर हंगामा हो चुके हैं और मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











