श्वेता तिवारी पर अभिनव कोहली का गंभीर आरोप- 5 दिनों से मेरा बेटा रेयांश लापता, कस्टडी- लीगल एक्शन
श्वेता तिवारी अपनी बेटी पलक तिवारी के साथ कुछ दिन पहले बोल्ड तस्वीरों के कारण चर्चा में रही हैं। कोविड 19 से ठीक होने के बाद श्वेता और उनकी बेटी पलक वेकेशन पर चले गए थे। लेकिन फिलहाल श्वेता के पति अभिनव कोहली ने उन पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है। एक अखबार को दिए गए इंटरव्यू में अभिनव को कोहली ने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि लॅाकडाउन के पहले से ही अभिनव और श्वेता के बीच रिश्ते खराब हो गए। श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। हालांकि इस बीच बेटे के कारण दोनों की मुलाकात होती रही है।

जब एक्ट्रेस को कोरोना हुआ तो बेटा रेयांश अभिनव के पास चला गया था। इस बीच 25 अक्टूबर को श्वेता ने रेयांश को ले लिया। अभिनव ने आरोप लगाया है कि रेयांश को लेकर श्वेता किसी अनजान जगह पर चली गई हैं। उनका बेटा बीते कई दिनों से गायब है।


Click it and Unblock the Notifications