कुणाल खेमू Abhay 2 Trailer: एक पुलिस- 3 खतरनाक क्रिमिनल- स्वतंत्रता दिवस पर डेट बुक कर लीजिए

जी5 की सबसे बहुप्रतिक्षित क्राइम थ्रिलर अभय 2 की वापसी हो गई है। कुणाल खेमू अभिनीत ये सीरीज 14 अगस्त को अपने दूसरे सीज़न के प्रीमियर के लिए तैयार है। ट्रेलर की शुरुआत राम कपूर की गिरफ्तारी के साथ होता है क्योंकि उनका लक्ष्य एसटीएफ अधिकारी अभय प्रताप सिंह (कुणाल केमू) से मिलना है, जो न्याय के लिए कुछ भी कर सकता है। लेकिन आता है है, एक ट्विस्ट।

राम कपूर ने पहले ही पासा पलट दिया है और अब वह अपनी धुन पर अभय को नाचने पर मजबूर कर रहे है यदि वह उन बच्चों को बचाना चाहते है जिसका उन्होनें पहले ही अपहरण कर लिया है। राम कपूर कई हत्याओं से जुड़े है, लेकिन किस लागत पर? यह ट्रेलर, न्याय और सच्चाई की लड़ाई के बीच अधिक रोचक होता जाता है। तीन खतरनाक अपराक्षी और एक अफसर के बीच की ये कहानी देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

Kunal Khemu, Ram Kapoor

कुणाल केमू के साथ, दूसरे सीज़न में राम कपूर के साथ चंकी पांडे, बिदिता बाग बड़ा सरप्राइज पैकेज हैं। राघव जुवाल, इंद्रनील सेनगुप्ता और आशिमा वर्धन पहले कभी नहीं देखे गए खलनायक अवतार में नज़र आएंगे। आशा नेगी भी एक खास किरदार में होंगी।

कुणाल खेमू कहते हैं कि यह सीजन कुछ सबसे अप्रत्याशित अपराध कथाओं के साथ बेहद गंभीर है। इसमें कई खूंखार खलनायक है और खुशी है कि मुझे राम कपूर, चंकी पांडे, आशा नेगी, बिदिता बाग, राघव जुयाल, इंद्रपाल सेनगुप्ता, निधि सिंह और अशीमा वर्धन जैसे सह-कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है।

निर्देशक केन घोष कहते हैं, "दूसरे सीज़न में कई परतें हैं और प्रत्येक एपिसोड में आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि यह पिछले सीजन से अधिक भीषण है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। "अभय 2" इस महीने 14 अगस्त को ज़ी5 पर अपने प्रीमियर के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X