Abdu Rozik ने मंगेतर अमीरा के साथ तोड़ी शादी, वजह जान उड़ जाएंगे होश...

Abdu Rozik

Abdu Rozik's marriage cancelled: सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 16 में नजर आने वाले अब्दु रोजिक अपने खास अंदाज और गायकी की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। पिछले कुछ समय से अब्दु अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अब्दु ने अपनी सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब्दु ने अपने चाहने वालों को यह भी बताया था कि वह जल्द ही अपनी मंगेतर अमीरा से निकाह करेंगे।

हालांकि उन्हें शादी की वजह से जमरक ट्रोल भी किया था, लेकिन उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। अब्दु ने कहा था कि ट्रोलिंग से उनके रिश्ते पर फर्क पड़ रहा है। इसके बाद अब्दु ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी, लेकिन तब से उनके चाहने वालों ने पूछना शुरू कर दिया कि वह शादी कब करेंगे। वहीं हाल ही में अब्दु ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

दरअसल एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए अब्दु रोजिक ने बताया कि उन्होंने अमीरा के साथ अपनी शादी तोड़ दी है। अब्दु ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग इंटरव्यू में खास बातचीत के दौरान बताया कि मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने मेरा निकाह रद्द कर दिया है। अब्दु ने बताया कि हमारी संस्कृति में अंतर था। जैसा की सभी को पता है कि मैं बहुत मेहनती हूं। मेरी निजी जिंदगी में हर दिन चुनौतियां आती हैं। ऐसे में यह बहुत जरूर है कि मैं जिससे निकाह कर रहा हूं। वह मजबूत हो और चुनौतियों से निपटना जानती हो। खासतौर पर मानसिक रूप से तैयार हो।

अब्दु ने आगे कहा कि मैं जैसा हूं उसके लिए आभारी हूं। मैं कभी इस बात पर दुखी नहीं हुआ कि मैं कैसा हूं। मैं जैसा भी हूं। खुश हूं और आभारी हूं। मैंने जिनके साथ रिश्ते बनाएं जिनसे दोस्ती की उन्हें हमेशा संजो कर रखा। बस अब मैं यही उम्मीद करूंगा कि मुझे फिर से प्यार मिले मैं आपकी शुभकामनाओं का आभारी हूं। बता दें कि अब्दु के निकाह के रद्द होने की इस खबर को सुनते ही उनके फैन्स का दिल टूट गया है। अब्दु 7 जुलाई को अमीरा से निकाह करने वाले थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X