सारी दुश्मनी भुलाकर MC Stan के कॉन्सर्ट में पहुंचे Abdu Rozik, साथ में ले गए ये प्यारा सा तोहफा

Abdu Rozik welcomes MC Stan: बीती रात 'बिग बॉस 16' के विजेता रहे MC Stan मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ अब्दु के होमटाउन यानी दुबई में परफॉर्म कर रहे थे। अब्दु ने भी सारे गिले-शिकवे मिटाते हुए MC Stan के लिए तोहफा लेकर गए।
पिछले काफी समय से खबर आ रही थी कि अब्दु और MC Stan के बीच लड़ाई हो रखी है और इस बात को खुद अब्दु ने भी स्वीकारा था कि MC Stan उनका फोन नहीं उठाते है। लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच सब ठीक हो रहा है। MC Stan ने दुबई में एक शानदार कॉन्सर्ट किया और इस कॉन्सर्ट में अब्दु भी थिरकते हुए नजर आए।
अब्दु अपने इस दोस्त के लिए खास तोहफा भी लेकर गए थे। Etimes को उन्होंने बताया कि उन्होंने MC Stan के लिए एक दुर्लभ प्रजाति वाला गुलाब भी लिया जो कभी ना खत्म होने वाली दोस्ती का प्रतीक है। आपको बता दें, इन गुलाबों को दुबई में इस तरह से उगाया जाता है कि वो कभी मुर्झाएं नहीं और अपने दोस्त को सपोर्ट करने के लिए अब्दु ने इसे ही सबसे अच्छा गिफ्ट माना।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब्दु ने खुलासा किया था कि 'बिग बॉस' खत्म होने के बाद मंडली भी टूट गई थी। दरअसल बात ऐसी है कि बिग बॉस 16 के घर में एक ग्रुप बना जिसे मंडली का नाम दिया गया। इस ग्रुप में साजिद खान, शिव ठाकरे, अब्दू रोजिक, एमसी स्टैन, निमृत और सुंबुल थी। इसको जिसे क्रिएट करने का श्रेय साजिद खान को जाता है। बिग बॉस 16 के आखिरी तक मंडली की दोस्ती बनी रही।
अब्दु ने MC Stan को लेकर कई खुलासे भी किए थे। उन्होंने कहा था कि एमसी स्टैन उनके साथ कोई म्यूजिकल कोलैबरेशन नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने पहले ही छोटे भाईजान का ऑफर ठुकरा दिया है। यही नहीं अब्दु ने एमसी पर गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।


Click it and Unblock the Notifications











