Eid-Ul-Adha 2024: मुस्लिम एक्टर ने शेयर किया कुर्बानी का वीडियो, बकरा लेकर निकले तो भड़के लोग

Abdu Rozik Bakrid

Abdu Rozik Bakrid: देश भर में 17 जून को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। ये ईद इस्लामिक मान्यता के अनुसार, हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाती है। इस्लाम में कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है, जिसके चलते आज के दिन हर कोई अपने बकरों की कुर्बानी देता है।

सुबह से ही सोशल मीडिया पर लोग ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इस खास मौके पर अब रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में वाइल्ड कार्ड के तौर पर नजर आईं आयशा खान ने भी अपने अंदाज में मनाई। तो वहीं दूसरी तरफ 'बिग बॉस 16' में नजर आए अब्दु रोजिक ने भी फैंस को सोशल मीडिया पर ईद की बधाई दी है।

बिग बॉस सीजन 17 में नजर आ चुकी मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने ईद के मौके पर अपने घर के बाहर पैपराजी को मिठाई बांटी। इस दौरान उनके भाई भी नजर आए।

इस मौके पर आयशा ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आई। इस दौरान उनके हाथों पर मेहंदी भी नजर आई। इस लुक से वह चार चांद लगाती नजर आई।

आयशा के अलावा ताजिकिस्तान के सिंगर और 'बिग बॉस 16' में नजर आए अब्दु रोजिक ने भी इंस्टाग्राम पर फैंस को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। इस दौरान उनका बकरा भी नजर आ रहा है। इस वीडियो के लिए अब्दु रोजिक की काफी आलोचना हो रही है। लोग कमेंट सेक्शन में उन्हें बकरे को खींचने के लिए काफी भला बुरा सुना रहे हैं।

बता दें, अब्दु ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनकी सगाई हो चुकी है और 7 जुलाई को मंगेतर अमीरा से शादी करेंगे। हालांकि, अब उनकी ये शादी पोस्टपोन हो गई है।

More from Filmibeat

Read more about: abdu rozik television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X