अब्दु रोज़िक के बैडरूम का वीडियो वायरल होते ही भड़के यूजर्स, बोले- हुआ छोकरा जवां...

बिग बॉस 16 में अपनी कॉमेडी और एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले अब्दु रोज़िक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आते हैं और आपको बता दें कि आए दिन फैंस के साथ में कुछ ना कुछ एक शेयर भी करते हुए देखे जाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि इन दिनों अब्दु अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस के साथ में कॉमेडी वीडियोस शेयर कर रहे हैं. लेकिन इस बार अब्दु का वीडियो फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. यहां तक कि उन्हें सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी तक सुनाई जा रही है.
अब्दु ने फॉर्नर के साथ शेयर किया वीडियो
दरअसल, आपको बता दें कि अब्दु ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में वह एक फॉर्नर के साथ में बेड पर नजर आए थे. ये फॉर्नर अपने पार्टनर के साथ में बेड पर नजर आ रही थी और उसी बेड की रजाई में से बाद में अब्दु निकले. जिस अंदाज से इस वीडियो को अब्दु ने फैंस के साथ में साझा किया है. ये फैन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. अब्दु का ये वीडियो काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. यहां तक कि लोग इस वीडियो पर काफी भद्दे भद्दे कमेंट करते हुए नजर आए.
अब्दु का वीडियो फैन्स को नहीं आया रास
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में यह भी लिखा कि 'बेड पर तीन लोग हैं.' इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हुआ छोकरा जवां रे, तो वहीं एक अन्य युवक ने कमेंट कर लिखा कि तुम्हारी इमेज के लिए यह सब अच्छा नहीं है. वही आपको बता दें कि अब्दु की इस वीडियो पर एक और युवक लिखता है कि ब्रो अपने क्रिएचर को समझो, तुम इन सब चीजों में ना पड़ो तो अच्छा है. वहीं कुछ लोगों ने अब्दु को इस तरह से बिल्कुल भी पसंद नहीं किया और एक ने तो कहा कि तुम मुस्लिम हो, ऐसा नहीं करो.
जद हदीद ने ली अब्दु की साइड
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी पर जद हदीद के ऑफिशियल अकाउंट से वीडियो पर कमेंट किया गया. इस कमेंट में लिखा गया कि "अब्दु महज़ अभी 20 साल के ही हैं, लोगों को हंसाने के मकसद से उन्होंने इस वीडियो को बनाया है. ये एक रियल वीडियो नहीं है." अब्दु की साइड लेकर जद हदीद भी बुरा फंस गए. जिसके बाद में एक यूजर ने उन पर भड़कते हुए ताना मारा और कहा कि जैसे मैच्योरिटी आपने दिखाई बिग बॉस में बेबिका के साथ में बदतमीजी करके.


Click it and Unblock the Notifications