..................... बिग बॅास 16 में लाखों की फीस के साथ अब्दु रोजिक की शो पर वापसी, यहां पढ़िए इस संबंध में पूरी डिटेल।Abdu Rozik returns in Bigg Boss 16 with a fee of lakhs here read in details  - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 16 में छोटे भाईजान Abdu Rozik की वापसी, मिलेगी सबसे मोटी लाखों की फीस!

Abdu Rozik

Abdu Rozik Fees Bigg Boss 16:बिग बॅास 16 में एक बार फिर से अब्दु रोजिक की एंट्री होने वाली है। अब्दु रोजिक को पिछले वीकेंड वार पर काम के कारण शो से बाहर जाना पड़ा। बिग बॅास में बताया गया है कि अब्दु को एक लाइफ बदलने वाला मौका मिला है। अब्दु के मैनेजर और मेकर्स के बीच बातचीत हुई। बिग बॅास ने अब्दु रोजिक को लेकर कहा था कि वह शो में वापस आ सकते हैं।

लेकिन आने के बाद वह गेस्ट के तौर पर रहेंगे या कंटेस्टेंट के तौर पर यह फैसला घर के बाकी सदस्यों का होगा। खबर आ रही है कि अब्दु रोजिक अपना काम पूरा कर चुके हैं। एक बार फिर से शो की जान छोटे भाईजान को वापसी के लिए बुलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में यह खबर सामने आ रही है कि अब्दु रोजिक की इस वीकेंड पर शो में फिर से एंट्री होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब्दु रोजिक को एक एपिसोड के लिए कितने करोड़ों की फीस मिल रही है।

बिग बॅास 16 के इस सुपर क्यूट सुपरस्टार हर वीक शो में रहने के लिए मोटी फीस वसूल कर रहे हैं। अब्दु रोजिक तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। तीन फुट के अब्दु रोजिक बिग बॅास में आने के बाद पहले से अधिक लोकप्रिय हो गए हैं। अब्दु रोजिक बिग बॅास के घर में वापसी करके गेस्ट बनेंगे या फिर कंटेस्टेंट के तौर पर यह तो आने वाला समय बताएगा।

लेकिन अगर वह शो में बने रहते तो उनकी जगह टॅाप 7 कंटेस्टेंट जरूर बनती। तजाकिस्तान के लोकप्रिय सिंगर अब्दू रोजिक को एक वीक के लिए 5 से 7 लाख की फीस लेते हैं। ऐसे में 11 वीक के हिसाब से अब्दु रोजिक को 35 से 38 लाख की फीस मिल चुकी है। अब्दु रोजिक की उम्र केवल 19 साल की है। वहीं बिग बॅास 16 के टॅाप कंटेस्टेंट की बात की जाए तो शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, साजिद खान का नाम सामने आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X