शादी की खबरों के बीच अब्दु रोजिक ने पैसों के कारण तोड़ा माशूका का दिल! निकाह की तय तारीक पर...

Abdu Rozik Postpones Engagement

Abdu Rozik Postpones Engagement: बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक पिछले दिनों अपने रिलेशनशिप और सगाई को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गए थे। वहीं अब उनके फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है जिसे कारण उनका दिल टूट सकता है। दरअसल, हर किसी को अब्दु रोजिक की शादी का इंतजार था और ऐसे में उनकी शादी पोस्टपोन होने की खबर आई है।

अब्दू रोजिक एक फेमस सोशल मीडिया स्टार और सिंगर हैं। वो एक ताजिक गायक भी हैं। टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से सुर्खियां बटोरने वाले सिंगर अब्दू रोजिक ने छोटी सी उम्र में करोड़ों की संपत्ति बना ली है। अब्दु रोजिक सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' का भी हिस्सा रह चुके हैं।

इस शो की वजह से वह भारतीय दर्शकों के बीच एक खास बनाया है। फैंस उनके बारे में हर अपडेट जानने को बेताब रहते हैं। हाल ही में अब्दू ने बताया था कि उनकी शादी फिक्स हो गई है और 7 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि अब खबरें हैं कि उनकी शादी पोस्टपोन हो चुकी है।

उनकी शादी टलने की वजह उनका करियर बताया जा रहा है। कहा जा रहा कि अब्दू रोजिक को पहली बार टाइटल बॉक्सिंग फाइट ऑफर मिला है जो दुबई में 6 जुलाई को कोका कोला अरिना में होने वाला है। कहा जा रहा है कि अब्दू इस ऑफर को किसी भी हाल में हाथ जाने नहीं देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इसके लिए अपनी शादी की डेट बढ़ा दी है हालांकि अभी तक उनकी शादी की नई डेट सामने नहीं आई

ईटाइम्स से बात करते हुए अब्दू ने कहा - मैंने कभी सोचा नहीं था कि इस टाइटल के लिए कभी जिंदगी में उन्हें लड़ने का मौका मिलेगा। कई सारी अच्छी चीजें इस साल मेरी लव लाइफ और करियर में हुई हैं। दुर्भाग्य से मुझे मैच के लिए शादी की डेट को पोस्टपोन करनी पड़ेगी क्योंकि यह मैच भविष्य के लिए बड़ी फाइनेंशियल सिक्योरिटी देगा। अमीरा मेरे फैसले को पूरी तरह सपोर्ट करती है क्योंकि यह काफी बदलाव लाएगा। यह मेरे साइज के किसी व्यक्ति के लिए पहला खिताब है और मुझे इन दिनों कड़ी ट्रेनिंग भी करनी है।

More from Filmibeat

Read more about: abdu rozik television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X