Abdu Rozik- निजामुद्दीन औलिया दरगाह से वायरल हुईं अब्दु की तस्वीरें, फैंस बोले- 'छोटा भाईजान'

abdu rozik

बिग बॉस 16 के बाद से खबरों का हिस्सा रहने वाले अब्दु रोजिक किसी ना किसी तरह से चर्चा में बने ही रहते हैं। उन्होने इस शो में शानदार काम किया था और लोगों का कहना था कि वो शो के सबसे क्यूटेस्ट कंटेस्टेंट हैं। हालांकि बिग बॉस से पहले भी लोग उनको जानते थे लेकिन इंडिया में उनको इतनी खास पहचान नहीं मिली थी। तजाकिस्तान से संबंध रखने वाले अब्दु रोजिक इस वक्त फिर से खबरों का हिस्स हैं और उनकी कुछ तस्वीरें दिल्ली के निजामुद्दीन औलिया दरगाह से सामने आईं हैं।

जी हां, अब्दु इस दौरान कुछ मांगने के लिए दरगाह में पहुंचे थे। इन तस्वीरों को खुद ही अब्दु ने साझा किया है और लिखा है, ''#hazratnizamuddindargah दरगाह पहुंचा, कृपया मेरी प्रार्थना स्वीकार करें और मेरे सभी प्रशंसकों को सुरक्षित और अच्छे स्वास्थ्य में रखें।''

जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक तस्वीर में अब्दु ने दोनों हाथों को उठाया हुआ है और वो दुआ मांग रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो चादर गले में लपेटे नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा एक तस्वीर में वो बैठकर मुस्कुराते दिख रहे हैं। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखकर प्यार लुटा रहे हैं। यूं तो अब्दु की इंडिया में फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, जो इनकी पल-पल की खबर रखती है।

अब्दु कब भारत में है और कब तजाकिस्तान में इसकी खबर उनके फैंस को हमेशा रहती है। अब देखना ये है कि आने वाले समय में अब्दु किस इंडियन प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हुए नजर आते हैं।

Read more about: abdu rozik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X