Abdu Rozik- उमराह करने पहुंचे अब्दु रोजिक ने फिलिस्तीन के लिए की दुआ, वायरल हो रही हैं तस्वीरें!

बिग बॉस 16 में आकर धमाका करने वाले अब्दु रोजिक को उस सीजन में काफी पसंद किया गया था। हालांकि इस वक्त वो फिर से चर्चा में है और इसका कारण है उमराह। जी हां, अब्दु ने बेहद कम उम्र में उमराह किया है।
सोशल मीडिया पर अब्दु की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो उमराह वाले लुक में नजक नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की बात करें तो ये एक सेल्फी है और इसके लिए उन्होने मिरर का सहारा लिया है। अब्दु रोजिक की तस्वीरें सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रही हैं।
लोगों का कहना है कि अब्दु ने कम उम्र में उमराह करके अच्छा काम किया है। ये पहली बार नहीं जब कोई एक्टर या टीवी स्टार उमराह करने पहुंचा है। अब्दु के पहले अली गोनी, उमर रियाज, हिना खान और सना खान जैसे लोग इस लिस्ट में शामिल हैं।
फिलिस्तीन के लिए की दुआ
बीते कुछ महीनों ने से फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर पूरी दुनिया परेशान है। इसको लेकर भी अब्दु ने दुआ की और फिलिस्तीन में चल रहे कत्लेआम को रोकने की बाद कही। गौरतलब है कि वहां कई मासूम बच्चों की जान भी चली गई है। अब्दु रोजिक काफी समय से किसी शो का हिस्सा नहीं बने हैं और देखने वाली बात है कि वो कब वापसी करते हैं।
उमराह के लिए रवाना होने से पहले उन्होने एयरपोर्ट पर ही अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और वो काफी खुश नजर आ रहे थे। साथ ही उन्होने फैंस को भी उनको सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया अदा किया। वर्कफ्रंट पर अब्दु रोजिक काफी जल्दी किसी शो या फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications