Abdu Rozik Engagement Photos: अब्दु रोजिक की मंगेतर की पहली तस्वीरें देख मचा बवाल, बोले- छोटे कद के लड़के को..

Who is Abdu Rozik Fiancee: तजाकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक को बिग बॉस 16 के चलते काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई थी। बता दें कि वह एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी है। हालांकि कुछ लोग उनका छोटे कद का मजाक भी उड़ाते थे। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने खुद अपनी शादी का ऐलान किया और अब उनकी सगाई की तस्वीरें भी सामने आई है।
अब्दु रोजिक जल्दी ही अपनी होने वाली पत्नी से जुलाई 2024 में शादी करने वाले हैं। दरअसल उन्होंने अमीरा के साथ सगाई की जो कि शाहजाह में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही है। अब्दु ने 10 मई को सगाई की तस्वीरों को शेयर किया और इसमें वह अपनी मंगेतर की हार्ट शेप की डायमंड रिंग दिखाते हुए नजर आए।
हालांकि अब्दु रोजिक ने इन तस्वीरों के दौरान अपनी होने वाली दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाया है और उसने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। अब हाल ही में बॉम्बे टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अब्दु रोजिक ने अमीरा को लेकर बात की और अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बताया। फैंस भी उनकी सगाई की खबर सुन काफी एक्साइटेड हो गए थे।
अब्दु रोजिक ने खुलासा किया कि वह पहली बार अमीरा से दुबई में एक भोजनालय के दौरान मिले थे। सिंगर को उनकी बेहद ही खूबसूरत आंखों से और बताया कि कैसे उन्होंने एक दूसरे के साथ अपना नंबर भी शेयर कर लिया था। अमीरा शारजाह में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही है और वह एक दूसरे को तकरीबन 4 महीनों से जानते हैं।
अब्दु रोजिक ने आगे शादी के फैसले को लेकर बात की और कहा कि मुझे उनसे मिलने के बाद एहसास हुआ कि "वह एक सही लड़की है। मुझे तो वह काफी समझदार लगे और वह मेरा सम्मान भी करती हैं। मुझे महसूस हुआ कि हमारे बीच में अनुकूलता है और इसी के चलते हमने इस रिश्ते को आगे बढ़ने का सोचा। यह एक लव मैरिज है और मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे छोटे कद के लड़के को भी प्यार मिल सकता है।"
अब्दु रोजिक ने अपनी शादी को लेकर बात करते हुए कहा कि "मैं पूरी तरीके से प्यार में हूं और शादी के लिए इंतजार नहीं कर पाऊंगा। मैं मुंबई में भी अपने सभी दोस्तों को बुलाने की तैयारी कर रहा हूं। सलमान भी मुझे आशीर्वाद देने के लिए शादी में आएंगे और उन्होंने मुझे बधाई देने के लिए फोन भी किया था। हमने एक बहुत ही बड़ा जश्न मनाने की भी तैयारी की है। ये शादी 7 जुलाई 2024 को दुबई में होने वाली है।"


Click it and Unblock the Notifications














