अब्दु रोजिक को दुबई एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार, चोरी के आरोप में सलाखों के पीछे

Abdu Rozik Arrest

Abdu Rozik Arrest: रियलिटी स्टार अब्दु रोजिक शनिवार सुबह दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। 21 वर्षीय अब्दु को मोंटेनेग्रो से दुबई पहुंचने के तुरंत बाद, सुबह लगभग 5 बजे अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया। उनकी मैनेजमेंट कंपनी ने खलीज टाइम्स को इसकी पुष्टि की।

हालिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कथित चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब्दु रोजिक की टीम ने कहा, 'हम बस इतना कह सकते हैं कि हमें पता है कि उन्हें चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है।' उन्होंने आगे विस्तार से बताने से इनकार कर दिया और दुबई के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अब्दु रोजिक विवादों में घिरे हों। पिछले साल, एक हॉस्पिटैलिटी फर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत के प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे पूछताछ की थी। हालांकि अब्दु का नाम आरोपी के रूप में नहीं लिया गया था, लेकिन यह घटना भारतीय मीडिया में सुर्खियों में रही। अब इस गिरफ्तारी से फैंस में चिंता पैदा हो गई है, अब सभी की निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि इस मामले में क्या सच है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब्दू रोजिक महज 21 साल की उम्र में एक बड़े सेलिब्रिटी बन चुके हैं। उन्होंने सलमान खान के सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 16' में भी हिस्सा लिया था। इस शो ने अब्दू को घर-घर में फेमस कर दिया था। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। जहां उनकी वीडियोज और फोटोज हमेशा चर्चा में बनी रहती है। अब्दू दुबई में ही रहते हैं। वहां उनका आलीशान घर है।

More from Filmibeat

Read more about: abdu rozik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X