Abdu Rozik: अब्दू रोजिक ने बिग बॉस 16 में बनी मंडली को लेकर किया नया खुलासा

Abdu Rozik: बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक शो के बाद से काफी सुर्खियों में हैं, कभी पार्टीज को लेकर, कभी अपने गाने को लेकर। हाल ही में अब्दू रोजिक ने शो में बनी मंडली को लेकर एक नया खुलासा किया है और अपने दोस्तों को लेकर बात की है। बिग बॉस 16 सबसे चर्चित सीजन में से एक रहा है।
दरअसल बात ऐसी है कि बिग बॉस 16 के घर में एक ग्रुप बना जिसे मंडली का नाम दिया गया। इस ग्रुप में साजिद खान, शिव ठाकरे, अब्दू रोजिक, एमसी स्टैन, निमृत और सुंबुल थी। इसको जिसे क्रिएट करने का श्रेय साजिद खान को जाता है। बिग बॉस 16 के आखिरी तक मंडली की दोस्ती बनी रही।
इस मंडली को लेकर घर के अंदर और घर के बाहर हर तरफ काफी चर्चेंए हुई थी, उनकी दोस्ती पर सवाल भी उठे और शो में रहने के लिए इसे बस रणनीति बताया गया, लेकिन इसका उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी ने कहा कि उनकी दोस्त हमेशा के लिए है।
Kisi din iska India ka visa bhi katamm ho 🤲 pic.twitter.com/j9TK3LuFYd
— 𝙘𝙝𝙚𝙧𝙧𝙮 🦄🍒 • toxic shipper (@stfu_cherryy) March 12, 2023
अब इस दोस्ती और इस ग्रुप को लेकर अब्दू रोजिक ने एक ऐसा स्टेटमेंट दे दिया है, जिससे 'मंडली' के फैंस को गहरा झटका लगा है और वे इससे बहुत निराश भी हैं। अब्दू रोजिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में अब्दू मीडिया से घिरे हुए हैं और जब उनसे पूछा गया कि 'मंडली कैसी है?' तब अब्दू रोजिक ने कहा, 'मंडली खत्म'। एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। और इसको लेकर हर तरफ बातें होने लगी। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि, आखिर ऐसा अब्दू रोजिक ने क्यू कहा।
आपको बता दे कि, अब्दू रोजिक शो के बाद कई सारे शोज कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर वह काफी ट्रेंडिग में हैं। जाहिर है कि शो के बाद से अब्दू और साजिद खान काफी बार मुलाकात कर चुके हैं और दूसरी सब ग्रुप के सारे सेलेब्स कहीं ना कहीं व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications