सलमान खान के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप !
डीआईडी सीजन फस्ट के विजेता और रेमो डिसूजा की सुपरहिट फिल्म ABCD के स्टार सलमान खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप दर्ज हुआ है। सलमान टीवी का लोकप्रिय चेहरा होने के साथ बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं। मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया गया है।
एक महिला डांसर ने इसकी शिकायत की है। आरोप के मुताबिक महिला ने बताया कि सलमान और उनके भाई ने यौन शोषण करने की कोशिश की थी।मिली जानकारी के अनुसार सलमान के मैनेजर ने पीड़िता को किसी इवेंट के लिए संपर्क किया था। उस समय वह लंदन में थीं।

एक मुलाकात के बाद पीड़िता को डांस करने का मौका मिला। पीड़िता के मुताबिक सलमान ने उन्हें गलत तरीके से छुने की कोशिश की थी। उसने दुबई जाने से मना किया तो सलमान ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया है। उसका पासपोर्ट छीन लिया। वहां पर सलमान ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने कहा कि सलमान से डर के कारण वह तब कुछ नहीं कर पा रही थी।पुलिस अब इस मामले में जांच शुरू कर चुकी है।
बहरहाल, यहां देखिए ऐसे 8 स्टार्स हैं जो कि यौन उत्पीड़न का सामना कर चुके हैं। जी हां, इस #Me Too कैंपेन के पहले कई ऐसी स्टार्स हैं जिन्होंने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था।


Click it and Unblock the Notifications











