कोरियोग्राफर पुनीत पाठक की Wedding Pics, गर्लफ्रेंड के साथ किया कुछ कुछ होता है पर डांस
मशहूर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने 11 दिसंबर को लोनावला में एक निजी समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड निधि मूनी सिंह के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में केवल उनके परिवार और बेहद खास दोस्त शामिल थे। हालांकि पुनीत और निधि को अफसोस है कि वो अपनी शादी में ज़्यादा लोगों को न्योता नहीं दे पाए।
गौरतलब है कि पुनीत ने डांस इंडिया डांस के सीज़न 2 में प्रतिभागी के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वो उसी शो पर कोरियोग्राफर और कोच के तौर पर दिखाई दिए। पुनीत ने झलक दिखला जा के कई सीज़न में भी बतौर कोरियोग्राफर काम किया।

2011 में पुनीत ने रेमो डीसूज़ा की फिल्म एबीसीडी के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया। इसके बाद वो एबीसीडी 2 और हाल ही में आई फिल्म स्ट्रीट डांसर 3d में भी दिखाई दिए। स्ट्रीट डांसर 3d में पुनीत, वरूण धवन के बड़े भाई की भूमिका में थे। बात करें उनके डांस करियर की तो पुनीत स्टार प्लस पर रेमो डीसूज़ा के शो डांस प्लस पर शक्ति मोहन और धर्मेश येलांडे के साथ डांस कोच के रूप में दिखाई देते हैं।
पुनीत की शादी, लोनावला के एक रिसॉर्ट से हुई। शादी के बाद उनका रिसेप्शन भी आयोजित किया गया जहां पुनीत, निधि के साथ कुछ कुछ होता है पर क्लोज़ डांस करते दिखे। यहां देखिए उनकी शादी की बेहद प्यारी तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications
