..................... Aasif Sheikh Luxury Home Inside The Lavish Mumbai House Of ‘Bhabiji Ghar Par Hain’ Fame Vibhuti Narayan Mishra - Hindi Filmibeat

रोजाना नमाज पढ़ते हैं आसिफ शेख, घर में हर भाषा की कुरान… अंदर से ऐसा दिखता है 'विभूति नारायण मिश्रा' का घर

Aasif Sheikh Luxury Home Tour: 'भाभी जी घर पर है' सीरियल तो आपने देखा ही होगा। इसमें हर एक कलाकार का अपना ही एक स्टारडम है। चाहे अंगूरी भाभी का किरदार हो या विभूति नारायण मिश्रा का। सभी कलाकारों ने अपना अपने रोल्स में बेस्ट दिया है। लेकिन आज हम इस सीरियल के विभूति नारायण मिश्रा यानी के आसिफ शेख के बारे में बताने वाले हैं। यहां पर हम आपको उनके लग्जरी हाउस का टूर करवाने वाले हैं।

Aasif Sheikh

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आसिफ शेख ने मुंबई में बहुत ही खूबसूरत घर बनाया हुआ है और यह बिल्कुल सपने जैसा सुंदर भी है। एक्टर के घर का हाल बहुत ही बड़ा और लैविश नज़र आता है। जिसको उन्होंने बहुत ही सोच समझकर बनवाया हुआ है।

आसिफ शेख के घर के हाल में एक रिक्लाइनर रखा हुआ है और इस पर वह बहुत ही आराम के साथ में लेट कर रेस्ट कर सकते हैं। साथ ही वह अपनी स्क्रिप्ट भी पढ़ सकते हैं।

अभिनेता ने अपने घर में ट्रॉफी के लिए भी एक अलग से कॉर्नर बनवाया हुआ है जहां पर वह अपने मिलने वाले सारे अवार्ड्स के अलावा कुरान भी रखते हैं। लेकिन एक्टर बताते हैं कि वह हाल में बैठकर रोजाना नमाज पढ़ते हैं। आसिफ शेख ने यह भी बताया कि उनके घर में हर एक भाषा की कुरान मौजूद है जिसको जब मन होता है वह कुरान पढ़ लेता है।

आसिफ शेख आगे बात करते हुए कहते हैं कि उन्होंने अपने घर में एक चिल रूम भी बनवा रखा है। जहां पर वह भाग दौड़ भरी जिंदगी से फुर्सत लेने के लिए बैठते हैं। बेड पर लेट कर मैच और फिल्में भी देखते हैं।

घर के अंदर टेबल से लेकर डाइनिंग टेबल तक यूनीक स्टाइल में उन्होंने डिजाइन करवाया हुआ है। आसिफ शेख ने खुलासा किया कि उनके घर में डाइनिंग टेबल पर कहीं भी कोई भी बैठकर खा सकता है वहां पर किसी की भी चेयर फिक्स नहीं है।

अभिनेता ने अपने घर में पेड़ पौधे भी लगा रखे हैं और उन्हें नेचर से बहुत खासा लगाव है। मुंबई में पेड़ पौधे हमेशा सुकून देते हैं। इसीलिए आसिफ का घर ताजी हवा और उनके मजहब से भरा पड़ा है। जिसको देखकर सिर्फ राहत ही प्राप्त होती है।

Read more about: aasif sheikh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X