आश्रम वेब सीरीज़ रिव्यू: बाबा से ज़्यादा ढोंगी हैं बॉबी देओल पर बेहतरीन कास्ट दर्शकों को बांधती है
रेटिंग - 2/5
सीरीज़ - आश्रम
निर्देशक - प्रकाश झा
स्टारकास्ट - बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहानकर, दर्शन कुमार, तुषार पांडे, राजीव सिद्धार्थ, अनुप्रिय गोयनका व अन्य
एपिसोड्स - 9 एपिसोड/40 मिनट प्रति एपिसोड
प्लेटफॉर्म - MX Player
गरीबों वाले बाबा की जय हो, नसीबों वाले बाबा की जय हो, जप नाम जप नाम के जयकारों के बीच जब एक मुस्कुराते हुए बॉबी देओल की एंट्री इस सीरीज़ में होती है तो दर्शक उत्साहित होते हैं। उनका लुक और गेट अप कई बाबाओं की याद दिलाता है। और साथ ही एक अच्छी सीरीज़ की भूमिका बांधता है।

लेकिन ये उम्मीद, बॉबी देओल की पहली डायलॉग डिलीवरी के साथ टूट जाती है। हालांकि अगले 20 मिनट में ही कहानी में ये स्थापित कर दिया जाता है कि बाबा एक ढोंगी है। और इसे लेकर दर्शकों को बिल्कुल नहीं घुमाया गया है।
इसके बाद शुरू होता है भक्ति के बिज़नेस से शुरू हुआ एक खेल जो समाज की कई कुरीतियों को छूता दिखता है। प्रकाश झा इस सीरीज़ के साथ वही करते दिखते हैं जिसमें वो माहिर हैं। समाज की कुप्रथाओं पर प्रहार करना।
और वेब सीरीज़ में उन्हें पूरा मौका मिलता है अपनी बात विस्तार से कहने का। लेकिन क्या 45 मिनट के हर एपिसोड की 9 कड़ियों वाली ये सीरीज़, दर्शकों को इंटरटेन करने में सफल होती है। जानिए हमारे रिव्यू में -


Click it and Unblock the Notifications
