Tridha Choudhury: छोटा सा टॉप ऊपर से जैकेट भी उतारी और फिर उछल-उछलकर 'आश्रम' की बबिता करने लगी डांस
Tridha Choudhury Video: मशहूर एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी का हाल ही में एक कातिलाना वीडियो आया है, जिसमें लोग उनके हुस्न की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

Tridha Choudhury Video: जब भी बोल्ड वेब सीरीज की बात होती है तो 'आश्रम' का नाम जरूर लिया जाता है और इसी वेब सीरीज से जिस हसीना ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो थीं बबिता यानी त्रिधा चौधरी। इनके हुस्न के चर्चे ऐसे हुए कि लोग आज भी हॉटनेस में इनकी दुहाई देते हैं। त्रिधा ने कैमरे के सामने बॉबी देओल के साथ जो रोमांटिक पोज दिए उसे याद करके आज भी लोगों के दिलों में सिरहन दौड़ जाती है। लेकिन फैंस के दिलों को धड़काने का काम त्रिधा सिर्फ वेब सीरीज में ही नहीं करतीं बल्कि असल जिदंगी में भी करती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो आया है, जिसे लोग बार-बार प्ले कर रहे हैं।
त्रिधा का वीडियो
त्रिधा ने सोशल मीडिया अकाउंट यानी इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो फ्लेयर्ड जींस, ट्यूब टॉप और जैकेट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनकी जैकेट आधी उतरी है और वो मस्ती से डांस करती नजर आ रहा हैं। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए त्रिधा ने लिखा कि मैं ऐसे ही पार्टीज से बाहर निकलती हूं। त्रिधा की इस वीडियो क देखकर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है और उनके हुस्न की तारीफ करता नजर आ रहा है। त्रिधा के इस लुक ने काफी लोगों की नींदे उड़ा दी हैं।
त्रिधा के बारे में
त्रिधा चौधरी मुख्य रूप से बंगाली, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में दिखाई देती हैं। साल 2011 में त्रिधा ने कलकत्ता टाइम्स फ्रेश फेस का खिताब जीता था। 2013 में उनकी पहली फिल्म आयीं जिसका नाम 'मिशावर रावोश्'यो था, इस फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी द्वारा किया गया था। 14 मार्च 2016 को त्रिधा टीवी चैनल स्टार प्लस के शो 'दहलीज' में अपना टेलीविजन डेब्यू किया था। उन्होंने आरिफ जकारिया के साथ वेब सीरीज 'स्पॉटलाइट' पर काम किया जो साल 2017 में रिलीज की गयी थी। साल 2020 में एक्ट्रेस त्रिधा अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'बैंडिश बैंडिट्स' और एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल वेब सीरीज 'आश्रम' में दिखाई दीं और इस वेब सीरीज ने त्रिधा की किस्मत को रातों-रात चमका दिया, उन्हें आज भी लोग 'आश्रम' की बबिता के नाम से जानते हैं, जो निराला बाबा से प्यार कर बैठी थी और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार थी। त्रिधा का बबिता रूप आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।


Click it and Unblock the Notifications