आश्रम 2 वेब सीरीज़ रिव्यू: इतना उलझे कि सुलझ ही नहीं पाए ढोंगी बाबा निराला बॉबी देओल
रेटिंग - 1.5/5
सीरीज़ - आश्रम
निर्देशक - प्रकाश झा
स्टारकास्ट - अदिति पोहानकर, त्रिधा रॉय चौघरी, बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, तुषार पांडे, राजीव सिद्धार्थ, अनुप्रिय गोयनका व अन्य
एपिसोड्स - 9 एपिसोड/38 मिनट प्रति एपिसोड
प्लेटफॉर्म - MX Player
गरीबों वाले बाबा की जय हो इस जयकार के साथ प्रकाश झा की वेब सीरीज़ आश्रम शुरू हुई थी और खत्म हुई थी एक धमाकेदार सीज़न 2 के वादे के साथ। अब वो सीज़न 2 दीवाली के पहले रिलीज़ हो चुका है लेकिन जितना ढोंगी इस सीरीज़ में बॉबी देओल का किरदार बाबा निराला है, उतना ही ढोंग है सीज़न 2 के नाम पर ये नए 9 एपिसोड।

सीज़न 2 खत्म होता है वहां पर जहां से पहला सीज़न शुरू हुआ था। और शुरू होता है वहां पर जहां पर पहला सीज़न खत्म हुआ था। कुछ समझे? दिक्कत हुई ना। बस यही दिक्कत इस पूरे सीज़न 2 में दिखती है।
क्योंकि जिन सवालों को सीज़न 1 में अधूरा छोड़ा गया था उनके जवाब सीज़न 2 में देने का वादा किया गया। लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं है। इस सीरीज़ की सबसे खास बात है इसकी बेहद मज़बूत स्टारकास्ट जो कि नए सीज़न में ताश के पत्तों की तरह ढहती दिखाई देती है। हालांकि कहानी को बेहतरीन अंजाम देने की कोशिश ज़रूर की जाती है लेकिन प्रकाश झा वही बासी खिचड़ी परोसते दिखते हैं।
9 एपिसोड में 8 एपिसोड 38 मिनट है और आखिरी एपिसोड 1 घंटे का। लेकिन क्या कहानी अपने अंजाम तक पहुंचती है। जानिए हमारी समीक्षा में।


Click it and Unblock the Notifications
