करणी सेना ने आश्रम 2 को लेकर फिर जाहिर की आपत्ति, प्रकाश झा पर दर्ज हुई एफआईआर
बॉबी देओल की धमाकेदार वेब सीरीज आश्रम ने पहले सीजन में तगड़ा धमाका किया था और हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। जैसे ही ये सीजन रिलीज हुआ ये काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है लेकिन इसके साथ साथ एक विवाद भी इससे जुड़ा रहा है। खबर है कि एक बार फिर से ये सीरीज करणी सेना के निशाने पर आ गई है और वो लगातार मुसीबतों में बनी हुई है।
इस सीरीज के निर्माता प्रकाश झा पर करणी सेना ने एफआईआर दर्ज करवाई है और इस सीरीज के कंटेंट को लेकर आपत्ति जाहिर की है। उनका कहना है कि सीरीज में हिंदू सभ्यता को बदनाम किया जा रहा है। करण सेना की मानें तो उनको आपत्ति सीरीज से नहीं बल्कि टाइटल में जो 'डार्क साइड' जोड़ा गया है उससे हैं। इसी के चलते करणी सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष ने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।


Click it and Unblock the Notifications