बेटे पर प्यार लुटाती दिखीं आशका गोराडिया, फैमिली फोटो शेयर कर बोलीं- हमारा दिल...

Aashka Goradia Latest Family Photo Viral: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रहीं आशका गोराडिया (Aashka Goradia) एक बिजनेस वुमन भी हैं। बता दें कि आशका गोराडिया ने पिछली साल बेटे को जन्म दिया था। इस खुशखबरी को उन्होंने फैन्स के साथ शेयर किया था, लेकिन कभी भी उन्होंने अपने बेटे की शक्ल नहीं दिखाई थी। बता दें कि उन्होंने बेटे का नाम विलियम एलेक्जेंडर रखा था। वहीं हाल ही में आशका गोराडिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति और बेटे के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को देख फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
शेयर की फैमिली फोटो
वायरल हो रही इस खूबसूरत तस्वीर में देखा जा सकता है कि आशका गोराडिया (Aashka Goradia) प्रिंटेड सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने हैवी ज्वैलरी और बालों में गजरा लगा रखा है। वहीं उनका बेटा नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहा है। वहीं आशका गोराडिया के पति क्रीम कलर की शेरवानी पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही अपने बेटे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही आशका गोराडिया लिखती हैं- हमारा दिल भर गया है! विलियम एलेक्जेंडर आपके होने से सब खास बन गया है। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।
फैन्स के यूं आए कमेंट
बता दें कि इस तस्वीर पर फैन्स और सितारे जमकर कमेंट कर रहे हैं। इश्कबाज एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने कमेंट कर लव इमोजी बनाई है। वहीं अदा खान, आकृति कक्कड़, जेनिफर विंगेट, टीना दत्ता समेत कई सितारों ने कमेंट कर तारीफ की है। वहीं फैन्स ने भी कमेंट की लाइन लगा दी है। एक फैन ने कहा परफेक्ट फैमिली नजर ना लगे तो वहीं दूसरे ने कहा सो क्यूट मैम आप बेटे का फेस कब रिवील करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











