योगा डे पर प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ने शेयर किया ऐसा वीडियो, लोगों ने कहा- 'अरे जरा संभलकर'

Aashka Goradia

Aashka Goradia Video: कुछ महीने पहले ही आशका गोराडिया ने अपने पति ब्रेंट गोबले के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। यह और भी खास था क्योंकि एक्ट्रेस ने मदर्स डे पर यह खबर शेयर की थी। एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी का पूरा ख्याल रख रही हैं और हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है।

आशका ने शेयर किया वीडियो

आशका गोराडिया पिछले काफी समय से योग की दीवानी हैं और गर्भावस्था के दौरान भी वह स्वस्थ रहने के लिए अपने वर्कआउट सेशन को जारी रखती हैं। डिलीवरी से पहले योग करना हर प्रेग्नेंट महिला के लिए अच्छा माना जाता है और उन्हें हाल ही में अपने योग करने का एक वीडियो साझा किया। आशका योग लवर हैं और इंटरनेशनल योग दिवस पर वो अपना वीडियो ना शेयर करें, ऐसा कैसे हो सकता है।

पहले भी किया था ये काम

आशका गोराडिया प्रीनटल योग को बढ़ावा दे रही हैं और अन्य महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने पति ब्रेंट गोबले की मदद से सूर्यनमस्कार करने का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो हेडस्टैंड करती हुई नजर आई थीं। उनके इस वीडियो को देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे कि वो इस अवस्था में वो कैसे ऐसा योग कर सकती हैं। लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पति की मौजूदगी में यह किया है, जो कि एक प्रोफेशनल योग इंस्ट्रकटर हैं।

छोड़ा एक्टिंग करियर

आशका गोराडिया पिछले काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। आशका ने साल 2021 में एक्टिंग छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने शादी के बाद अपना सारा ध्यान अपनी निजी जिंदगी और किसी और बिजनेस में लगाने का फैसला कर लिया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अब वह अपने करियर के लिए कुछ और प्लान कर रही हैं और अब वह बिजनेस पर ध्यान देंगी। बता दें कि अभिनेत्री कॉस्मेटिक के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं और काफी साल से ये जारी है।

More from Filmibeat

Read more about: aashka goradia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X