#Breakup..खत्म हो गया इस क्यूट कपल का रिश्ता..10 साल से था अफेयर!
छोटे पर्दे पर राज करने वाली अभिनेत्री आश्का गोराड़िया और मशहूर एक्टर रोहित बख्शी रीयल लाइफ में एक-दूसरे से अलग हो गए हैंं। खबरों की मानें तो ये दोनों पिछले 10 साल से रिलेशन में थे, लेकिन आपसी मतभेद के कारण इनका इतना लंबा सफर और ज्यादा नहीं खिच सका।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों के रिश्तों में दरार आ चुकी है। इस बारे में जानकारी देते हुए उनके एक करीबी सूत्र ने कहा है कि हालांकि इन दोनों के रिश्ते में काफी समय से दरार आई हुई थी, बावजूद इसके इन दोनों ने ही अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन ये कोशिश सफल न हो सकी।
Wow...एक और सीरियल में दिखेंगे टीवी के ये सुपरस्टार..होगा डबल धमाल!
समय के साथ वो समझ गए कि उनका अलग हो जाना ही बेहतर है। दोनों आपसी रज़ामंदी से अलग हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये इन दोनों के बीच कम्युनिकेशन गैप था, जो इसके रिश्ते के टूटने का एक कारण बना। दोनों के बीच बातचीत बहुत कम होती थी। इसी के साथ उनकी सोच लगातार अलग होती जा रही थी, जिसकी वजह से रिश्ते में खटास पैदा होने लगी।
Ex Couples: सालों का प्यार...साथ में LIVE IN, फिर तलाक तलाक तलाक!
दोनों ही ज़िंदगी से अलग चीज़े चाहते थे। दोनों आपसी रज़ामंदी से इस रिश्ते से अलग हुए हैं। दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते हैं और एक दूसरे की इज़्ज़त भी करते हैं। आशका और रोहित ये नहीं चाहते थे कि उनका रिश्ता किसी गलत वजह से खत्म हो। हालांकि इस बारे में रोहित और आश्का ने अभी कुछ नहीं कहा है।


Click it and Unblock the Notifications