"मेरी 300 गर्लफ्रेंड्स थी...", 'आशिकी' स्टार राहुल रॉय का बड़ा खुलासा, सुनते ही सेट पर बेहोश हुईं भारती सिंह!
Rahul Roy On 300 Girlfriends: कलर्स टीवी के शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में हाल ही में राहुल रॉय बीते वीकेंड में सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर पहुंचे। शो में उनकी बहुत ही धमाकेदार एंट्री भी हुई। राहुल के आने से शो का माहौल पूरा रोमांटिक हो गया था और आशिकी गाने पर सितारे झूमने लगे थे।

राहुल रॉय की रह चुकी हैं 300 गर्लफ्रेंड्स
इस दौरान राहुल रॉय ने खुद से जुड़ी हुई अफवाहों पर रिएक्शन दिया और इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने उनसे सवाल किया कि हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं। इस पर राहुल रॉय ने शर्माते हुए कबूल किया कि उनकी 300 गर्लफ्रेंड रह चुकी है।
भारती ने समर्थ और अभिषेक को मारा ताना
इस बात को सुनने के बाद में भारती सिंह और बाकी के सेलिब्रिटीज भी हैरान रह जाते हैं। भारती भी बेहोश होने का नाटक करने लगती हैं। इसके बाद वह समर्थ और अभिषेक दोनों को ताना मारते हुए कहती हैं कि "तुम लोगों को एक नहीं मिल रही और इनकी 300 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।"
अंकिता और तेजस्वी के साथ किया डांस
राहुल रॉय ने शो में काफी धमाल मचाया और टीवी की बहू अंकिता लोखंडे से लेकर तेजस्वी प्रकाश ने एक्टर के साथ में रोमांटिक डांस किया। दोनों राहुल रॉय का हाथ पकड़ कर झूलती हुई नजर आई थी और राहुल भी उनका ऐसा अंदाज देखकर कभी तो शरमाते हुए नजर आए तो कभी हंसते हुए नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications