पापा के बर्थडे पर 40 साल की एक्ट्रेस ने शेयर किया ऐसा वीडियो, मच गया बवाल, लोग बोले- बाप एक आसमान होता है...

Aarti Singh Viral Video: टेलीविजन एक्ट्रेस आरती सिंह जो कि सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, अब उन्होंने एक ऐसे वीडियो पोस्ट कर दिया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरती सिंह एक बूढ़े शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि आरती के पिता है।
दरअसल, आपको बता दें कि आरती सिंह ने अपने पिता के बर्थडे के मौके पर उन्हें विश करते हुए ये वीडियो शेयर किया है। हालांकि ये आरती का कोई असली वीडियो नहीं है ये वीडियो एआई के माध्यम से बनाया गया है लेकिन आरती ये इतना पसंद आया कि वो इसे शेयर किए बिना नहीं रह पाईं।
वीडियो शेयर करने के कुछ ही घंटो के भीतर तेजी से वायरल हो गया और फैंस भी आरती के पापा को विश करने लगे हैं। हालांकि बताते चले कि आरती के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। वीडियो को शेयर करते हुए आरती ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे डैडी... मिस यू.. ये एआई से बनाया गया है.. लेकिन ये बहुत खूबसूरत है और बहुत खुशी दे रहा है.. आपकी याद आती है पापा"
नेटिजंस आरती के इस वीडियो पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहा हैं। एक डूयर ने लिखा, "बाप एक आसमान होता है जहां से जिस की नजर से हर चीझ खूबसूरत लगती है।" इसके साथ ही तमाम लोग हैप्पी बर्थडे डैडी जी और हैप्पी बर्थडे शर्मा अंकल जैसे मैसेज डाल रहे हैं। साथ ही दिल वाले इमोजी की भी भरमार दिखाई दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications











