मां बनने के प्रेशर में हैं आरती सिंह! बोलीं- नेचुरली हुआ तो ठीक वरना सीधा उठाऊंगी ये कदम...

Aarti Singh Will Adopt Kids: गोविंदा की भांजी आरती सिंह सोशल मीडिया पर अकसर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी वह अपने वेकेशन के फोटोज शेयर करती हैं तो कभी वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं। वैसे लंबे समय से यह खबर तेजी से उड़ रही थी कि आरती सिंह मां बनने वाली हैं, लेकिन आपको बता दें आरती सिंह की तरफ से और ना ही उनके परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी सामने आई है।

Aarti Singh

मुझे अस्पताल जाने से लगता है डर

लेकिन आपको बता दें कि आरती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरती सिंह ऐसे खुलासे करती हैं जिसे सुनकर लोग दंग रह गए हैं। आरती सिंह कहती हैं कि मुझे गोद लिया गया है...मुझे इंजेक्शन वगैरा से बहुत डर लगता है फोबिया है मुझे अस्पताल में कदम रखने से। आरती अपने बच्चे को लेकर कहती हैं कि अगर मुझे हुआ तो ठीक है नहीं तो बच्चा गोद ले लूंगी। आरती कहती हैं कि अगर मुझे हो गया नेचुरली तो ठीक है और अगर नहीं हुआ तो बाहर देखो कितने सारे बच्चे हैं जो आपका इंतजार कर रहे हैं।

बच्चा गोद ले लूंगी...

आरती कहती हैं कि मुझे भी तो गोद लिया गया था और मुझे बहुत ही अच्छी लाइफ मिली तो मैं भी मेरे बच्चे को अच्छी लाइफ दे सकती हूं। अगर नेचुरली मैं बच्चा कर पाऊंगी तो यह तो बहुत ही अच्छी बात है नहीं तो इससे खूबसूरत क्या होगा कि मैं एक बच्चे को परिवार दे पाऊंगी। जो होगा ठीक होगा मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि आरती सिंह की शादी साल 2024 में दीपिक चौहान के साथ हुई थी। दोनों ने जुहू के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। दोनों की शादी में तमाम हस्तियां शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि आरती सिंह 41 साल की हो चुकी हैं और अब बच्चे को लेकर वह प्लानिंग कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: aarti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X