शादी से पहले आरती सिंह ने पूरे किए अपने सारे ख्वाब, ब्राइडल शॉवर में लगाए भाभी साथ ठुमके

Arti Singh bridal shower: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह (Arti Singh) की शादी की रस्में शुरू होने जा रही हैं, लेकिन शादी की रस्मों के शुरू होने से पहले एक्ट्रेस ने ब्राइडल शॉवर की पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई नामी सितारे नजर आए। बता दें कि इस ब्राइडल शॉवर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां कभी तो आरती सिंह इमोशनल होती नजर आती हैं तो कभी वे जमकर डांस करती दिखती हैं।
सोशल मीडिया पर छाया डांस वीडियो
वायरल हो रहे आरती सिंह (Arti Singh) के ब्राइडल शॉवर के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरती सिंह नीले रंग की वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके साथ ही बाकी मेहमान भी दिखे। इस ब्राइडल शॉवर में आरती की भाभी कश्मीरा शाह भाई कृष्णा अभिषेक, रागिनी खन्ना समेत कई सितारे नजर आए। अपने ब्राइडल शॉवर के दौरान आरती ने एक खूबसूरत केक कट किया और उसके बाद उन्होंने भाभी, बहन और भाई के साथ जमकर ठुमके लगाए। वहीं अन्य वीडियो में आरती टपोरी डांस भी करती नजर आ रही हैं जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। फैन्स और सितारे उनकी बेहद तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा वाह क्या बात है फुल इंजॉयमेंट तो वहीं दूसरे ने कहा शादी से पहले खूब मजे किए जा रहे हैं।
इस मंदिर में सात फेरे लेंगी आरती सिंह
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस आरती सिंह अपने मंगेतर दीपिक चौहान के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लेंगी। अपनी शादी के बारे में एक्ट्रेस आरती बात करती हुए बताती हैं कि ऐसा नहीं है कि मैं भारी शादी नहीं करूंगी, फंक्शन नहीं होगा। बस मेरा मन था मंदिर में शादी करने का और सब वैसा ही हो रहा है। मैं मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी करूंगी। और मेन फंक्शन वाले दिन हैवी ज्वैलरी और नए लुक में नजर आऊंगी। मेरी शादी में आने के लिए इंडस्ट्री के मेरे कई दोस्त आने को तैयार हैं। जैसे अंकिता लोखंडे, प्रिंस तो अभी ऑस्ट्रेलिया में गया है लेकिन यूविका मेरी शादी में आने की वजह से विदेश नहीं गई। मैं अपने दोस्तों का इतना प्यार देखकर काफी खुश हूं।


Click it and Unblock the Notifications











